शनिवार के दिन लोहा नहीं खरीदें
शनिवार को लोहे का सामान नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन लोहे की कोई भी वस्तु खरीदने से शनिदेव गुस्सा हो जाते हैं। इस दिन लोहे से बनी हुई चीजों का दान करना चाहिए। शनिवार के अलावा आप किसी भी दिन लोहे का सामान खरीद सकते हैं।
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए।
- फोटो : iStock
शनिवार के दिन नहीं खरीदें नमक
शनिवार के दिन नमक भी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से कर्ज का बोझ बढ़ता है। अगर आप कर्ज से बचना चाहते हैं और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो इस दिन नमक को बिल्कुल न खरीदें।
शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए।
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार के दिन नहीं खरीदें काले तिल
शनिवार को काले तिल कभी नहीं खरीदने चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से कार्य में बाधा आती है। शनिदोष को दूर करने के लिए शनिवार को काले तिल का दान और पीपल के पेड़ पर चढ़ाने का नियम है।
शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए।
- फोटो : social media
शनिवार के दिन नहीं खरीदें काले जूते
शनिवार के दिन काले रंग के जूते नहीं खरीदने चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता मिलती है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अगर आप असफलता से बचना चाहते हैं और कामयाबी हासिल करना चाहते हैं तो इस दिन भूलकर भी काले रंग के जूते न खरीदें।
अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं।
- फोटो : सोशल मीडिया
शनिवार के दिन करें ये कार्य
अगर आपकी झाड़ू खराब हो गई है तो नई झाड़ू शनिवार के दिन ही घर में लाएं। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सरसों के तेल का दान करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनि महाराज प्रसन्न होते हैं।