रुद्राक्ष धारण करने से भी हो सकती है मनोकामना पूर्ण
संतान गोपाल यंत्र के अलावा रुद्राक्ष भी अभीष्ट संतान प्राप्ति के लिए आपके कार्य को सिद्ध कर सकता है। हालांकि सभी रुद्राक्ष मूल रूप से भगवान शिव के प्रतीक हैं । मुख के आधार पर शास्त्रों में इनको अलग-अलग देवताओं का स्वरूप माना गया है और अलग-अलग कार्यों की सफलता के लिए इन्हें धारण किया जाता है। जिन लोगों को संतान सुख और संतान प्राप्ति की कामना हो उन्हें 10 मुखी रुद्राक्ष या 4 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 10 मुखी रुद्राक्ष स्वयं भगवान विष्णु का स्वरूप है और 4 मुखी रुद्राक्ष संसार की उत्पत्तिकर्ता ब्रह्मा जी का स्वरुप होने के कारण संतान प्राप्ति और वंश वृद्धि के लिए लाभदायक सिद्ध होता है।