फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roti ke Jyotishiya Upay: अगर आर्थिक तंगी से हैं परेशान, करें बासी रोटी के ये 4 अचूक उपाय

Tue, 14 Feb 2023 04:31 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सनातन संस्कृति में गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा है। ऐसा करना शुभ माना गया है और शुभ फल प्राप्ति के लिए यह विशेष उपाय भी है। ऐसा ही कुछ उपाय बासी रोटी से भी जुड़ा है।
विज्ञापन
बासी रोटी के उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Basi Roti ke Totke: जीवन में ग्रहों नक्षत्रों का बहुत महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल कर ग्रहों को शांत और मजबूत किया जा सकता है। वैदिक मान्यताओं के आधार पर रोटी से जुड़े कुछ लोकप्रिय उपाय भी प्रचलित हैं। कई लोग टोटकों पर विश्वास करते हैं , ऐसा ही माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने का एक उपाय रोटी का है। वैसे भी वैदिक सनातन संस्कृति में गाय को पहली रोटी खिलाने की परंपरा है। ऐसा करना शुभ माना गया है और शुभ फल प्राप्ति के लिए यह विशेष उपाय भी है। ऐसा ही कुछ उपाय बासी रोटी से जुड़ा है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि बासी रोटी न केवल आपका पेट भर सकती है बल्कि घर के धन भंडार भी भर सकती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली से जुड़े तमाम ग्रहों के दोषों को दूर करने के लिए रोटी से जुड़े उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

विज्ञापन

ज्योतिष से जुड़े बासी रोटी के उपाय

  • यदि किसी व्यक्ति पर शनि की ढैय्या या साढ़ेसाती चल रही हो तो उसे अमावस्या या किसी भी शनिवार को 2 बासी रोटी और खीर गाय को खिलानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से शनि देव का प्रकोप कम हो जाता है। 
  • जिस व्यक्ति की कुंडली में राहु दोष है उन्हें रोजाना किसी एक रोटी पर सरसों का तेल लगाकर काले कुत्ते को खिला देना चाहिए। इस उपाय से घर में सुख-शांति बनी रहती है। 
  • अगर आपके काम लंबे समय से अटके हुए हैं तो ऐसे में रोजाना 5 बासी रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके पक्षियों को दाने के रूप में खिलाना शुरू कर दें। ऐसा करने से नवग्रह शांत हो जाते हैं और कामयाबी कदम चूमने लगती है।  
  • खाना बनाते समय एक रोटी गाय के लिए निकालें। इससे घर में समृद्धि आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें