वैदिक पंचांग के अनुसार शुभ और अशुभ काल
1- प्रात:काल
दिन के सबसे पहले काल को प्रात:काल कहा जाता है। प्रात:काल की अवधि सूर्य के उदय होने से ठीक 48 मिनट पहले का समय होता है।
2- अरुणोदय काल
वैदिक पंचांग के अनुसार दिन का दूसरा काल अरुणोदय काल होता है। इस काल की अवधि सूर्योदय होने से ठीक 1 घंटे 12 मिनट पूर्व की होती है।
3- उषा काल
दिन का तीसरा काल उषाकाल कहलाता है। इस उषाकाल की अवधि सूर्योदय होने से ठीक 2 घंटे पूर्व का समय होता है।
4- अभिजीत काल
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अभिजीत काल दिन का सबसे शुभ काल होता है। इसमें सभी तरह के शुभ कार्य आसानी से किए जा सकते हैं। अभिजीत काल की अवधि दोपहर के समय लगभग 11 बजकर 36 मिनट से लेकर 12 बजकर 24 मिनट तक रहती है। अभिजीत काल लगभग एक घंटे का होता है। लेकिन बुधवार के दिन अभिजीत काल मान्य नहीं होता है।
5-प्रदोष काल
वैदिक गणना में प्रदोष काल का विशेष महत्व होता है। प्रदोष काल में की जाने वाली पूजा बहुत ही शुभ फलदायी मानी गई है। प्रदोष काल की अवधि सूर्यास्त होने से लेकर 48 मिनट बाद तक का समय होता है।
6-गोधूलि काल
वैदिक पंचांग के अनुसार गोधूलि काल सूर्यास्त होने से 24 मिनट पहले से शुरू होती है और सूर्यास्त के 24 मिनट बाद तक मान्य होती है।
7-राहुकाल
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ काल माना गया है। दिन में राहुकाल के दौरान शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है। राहुकाल प्रतिदिन 1 घंटे 30 मिनट का होता है। सप्ताह के सातों दिन राहुकाल का समय अलग-अलग होता है जिसको ध्यान रखना जरूरी होता है।
रविवार- शाम 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक
सोमवार-प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक
मंगलवार-दोपहर 3 बजे से 4बजकर 30 मिनट तक
बुधवार- दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक
गुरुवार- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक
शुक्रवार- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक
शनिवार- प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
8- गुलिक काल
राहुकाल की तरह गुलिक काल की अवधि भी डेढ़ घंटे की होती है। इस काल में भी विशेष शुभ कार्य को करने से बचना चाहिए।
रविवार-दोपहर 3 बजे से 4 बजकर 30 मिनट तक
सोमवार-दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक
मंगलवार-दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक
बुधवार- प्रात:10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक
गुरुवार- प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
शुक्रवार- प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक
शनिवार- प्रातः 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक
9- यमगंड काल :
इसकी अवधि भी रोजाना डेढ़ घंटे की होती है। इससे भी शुभ नहीं माना जाता है।
रविवार - दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक
सोमवार -10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक
मंगलवार- प्रातः 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक
बुधवार- प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक
गुरुवार - प्रातः 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक
शुक्रवार- दोपहर 3 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक
शनिवार- दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक