जनवरी-फरवरी
आपके लिए साल की शुरुआत में लग्न में राहु, सूर्य भाग्य और शनि दशम में होंगे। साल की शुरुआत में ही आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है। इसके अलावा आपके द्वारा की गई यात्राएं सफल होगी। अपने गुरु और देवताओं की कृपा से कार्य स्थल पर अच्छा सम्मान आपका होगा। राहु लग्न में बैठकर आपको थोड़ा दिशाहीन करने का भी काम करेगा इसलिए मित्रों की सलाह पर सोच समझकर काम करना होगा। 17 जनवरी के बाद जब शनि लाभ स्थान में होंगे तो राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह गोचर शुभ रहने वाला है। आपको अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा।
फरवरी के माह में मंगल और शुक्र की चाल अनुकूल होगी। वाणी भाव में मंगल और लाभ में शुक्र भोग प्रदान करने वाले होंगे। अपने प्रेमी के साथ अच्छा और रोमांटिक समय बिताने वाले है। पत्नी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते है। इस समय आपको बृहस्पति का साथ भी मिलेगा और प्रेम प्रस्ताव को स्वीकार किया जाएगा। जो युवा है वो अपने किसी साथी की और आकर्षित होकर प्रेम में पड़ जायेंगे। यह महीना लेखन,कला से जुड़े लोगों के लिए भी बढ़िया होगा। जो लड़कियां फैशन और ग्लैमर के फील्ड में काम कर रही है उन्हें इस समय फायदा होगा। इस समय जो स्त्री जातक अपना काम शुरू करना चाह रही है उनको परिवार की मदद मिलेगी।