इस हफ्ते की शुरुआत गुरू के राशि परिवर्तन के साथ हुआ है और शनि भी अपनी चाल बदलने जा रहे हैं ऐसे आपके रिश्ते में प्यार का मौसम बदलेगा या छायी रहेगी विरह की उदासी। देखिए इस हफ्ते छुट्टियों में आप प्यार के पल किस तरह से गुजारेंगे।
विज्ञापन
मेष राशि: डेट पर जा जा सकते हैं
2 of 13
मेष राशि
आपके लिए यह सप्ताह मिला-जुला कहा जा सकता है लेकिन यदि आप प्रयास करेगें तो एक रोमांटिक डेट पर जाया जा सकता है।सप्ताह के आरंभ में आपका मन परेशान हो सकता है और चाहकर भी आप प्रेमी से मिलन नहीं कर पाएंगे।इसका कारण आपकी पारीवारिक जिम्मेदारी भी हो सकती है।सप्ताह का आने वाला समय आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन आखिरी दिन में कुछ नई परेशानियां मुंह बाये खड़ी हो सकती है जिनसे निपटना आपके वश में ना हो।प्यार किया है तो निभाना भी चाहिए और अगर समस्या आई है तो उससे भागने की बजाय आप उसका सामना करें।यदि समझ नहीं पा रहे हैं तो प्रेमी से बात करें अथवा किसी विश्वासपात्र व्यक्ति से बात करें।
विज्ञापन
वृष राशि: प्यार के मामले में सप्ताह बढ़िया रहेगा
3 of 13
वृष राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है। आप अपने प्रेमी के साथ बहुत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आपको प्रेमी के साथ से मतलब है इसलिए आप यह नहीं देखेंगे कि घूमना अपने ही शहर में हो रहा है या फिर शहर से बाहर जा रहे हैं। आपकी जुबान इस सप्ताह ज्यादा ही चल सकती है लेकिन थोड़ा सा नियंत्रण भी जरुरी है।आप जिनसे मिलना नहीं चाहते हैं तो हो सकता है कि प्रेमी के दबाव में आकर उनसे भी मुलाकात करनी पड़े। इससे आपका जोश थोड़ा कम तो रोमांस भी फीका हो सकता है। आपका प्रेमी आपकी भावनाओं को समझते हुए आपका मूड फिर से ताजा कर देगा।
मिथुन राशि: दिल खोलकर प्यार कीजिए, लोगों की कब तक परवाह करेंगे
4 of 13
मिथुन राशि
आप यह ना सोचें कि लोग क्या कहेगें!! लोगों का और दोस्तों का काम ही है कुछ ना कुछ बाते बनाना। कुछ लोग आपके संबंधों को सही करार देगें तो कुछ आपके संबंधों को लेकर कानाफूसी भी करेगें। आप किस-किस को सफाई देते रहेगें? वैसे भी जरुरी नहीं कि आपको अपने अनुसार ही जिन्दगी में प्रेमी भी मिलें। आप चाहते हैं कि वह एकदम से "परफेक्ट" हो तो यह तो असंभव ही होगा क्योंकि कुछ ना कुछ कमी तो सभी में होती ही है।यदि आप सोच रहे हैं कि हर समय आपकी जी हुजूरी करने वाला प्रेमी ही सर्वगुणसंपन्न होगा तो यह आपकी बेवकूफी कही जा सकती है। प्रेम संबंधों में दो व्यक्ति शामिल होते हैं और दोनों के भिन्न विचार तथा अपनी विशेषता होती है। आप किसी को अपने इशारों पर नहीं नचा सकते हैं। जिसे आप प्यार करते हैं उसे कठपुतली ना बनाकर उस पर प्रेम उड़ेलते रहना ही प्रेमी जीवन का मुख्य आधार है।
विज्ञापन
कर्क राशि: सप्ताह के शुरुआत में खूब बरसेगा प्यार
5 of 13
कर्क राशि
आपकी अपनी एक अलग पसंद है और आप उसी को प्रेमी में भी खोज रहे है शायद कुछ-कुछ आपको मिल भी रही है। यदि आपके प्रेम संबंध अभी हाल फिलहाल में बने हैं तब आपको सप्ताह के पहले और दूसरे भाग में शांत रहना चाहिए। अत्यधिक बातचीत आपको प्रेमी से दूर भी ले जा सकती है। सप्ताह का पहला भाग खर्चों भरा भी रह सकता है। जिन लोगों के विवाहेतर संबंध बने हुए हैं तो सप्ताह के आरंभ में उनके शैया सुख में वृद्धि हो सकती है। सप्ताह का दूसरा भाग आपकी परेशानियाँ बढ़ा सकता है और सारा मजा आपका काफूर हो सकता है।
विज्ञापन
सिंह राशि: प्रेमी से उलझ सकते हैं
6 of 13
सिंह राशि
आप अपनी मनमानी चलाने वाले और प्रेमी पर अपनी मर्जी थोपने वाले व्यक्ति हैं। आपको पता ही नहीं चलता कि कब आप हिंसक हो जाते हैं और यह आवशयक नहीं कि हाथ पैर चलाना ही हिंसा कहलाता है, जुबान से निकलने वाली आग भी हिंसा ही कही जाएगी क्योंकि इससे शारीरिक चोट से भी अधिक दिल को आघात पहुंचता है। सप्ताह का पहला भाग कुछ ठीक कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय को आपके लिए बहुत अच्छा कहने में संदेह होगा। कई मुद्दों पर आप प्रेमी से बहस कर सकते हैं लेकिन बहस तो तब कही जाएगी जब सामने वाला भी अपने तर्क में कुछ बोल रहा हो! आपको बहस में भी केवल खुद की ऊँची आवाज ही अधिक प्रिय लगती है क्योंकि ऊँची आवाज से आप तर्क की बजाय कुतर्क करना पसंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्या राशि: गुप चुप प्रेम संबंध चल रहा है तो प्रेमी को समझाएं अभी चुप रहें
7 of 13
कन्या राशि
यदि आपके प्रेम संबंध अभी तक गुप्त ही बने हुए हैं तब आपको अभी कुछ समय ओर चुप ही रहना चाहिए। जब तक आपको ये ना लगे कि समय आपके अनुकूल चला हुआ है तब तक आप मुंह बंद रखें। आप हर किसी का दिमाग नहीं पढ़ सकते हैं और ना ही अपने मनानुरुप ही कर सकते हैं इसलिए आपको अभी कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। प्रेमी आपका जिद पकड़ सकता है संबंधों का राज खोलने के लिए लेकिन जैसे तैसे आपको उसे अपने विश्वास में लेना होगा। यह ठीक है कि आप प्रेमी जीवन में अपने मित्रों का और परिवार वालों का सपोर्ट देना चाहते हैं लेकिन प्रेम पर अपने विचार और राय दूसरों का देना तो सभी को अच्छा लगता है लेकिन जब अपने करीबी को यही राय देनी पड़ जाए तो उसमें काफी अंतर आ सकता है।
तुला राशि: प्रेमी की खूबियां नजर आएंगी
8 of 13
तुला राशि
आपके विचार हवा में बहुत तैरते हैं और कभी कोई ठोस रुप ले ही नहीं पाते हैं। प्रेम संबंध बनने पर भी आप ना जाने कौन सी खूबियाँ अभी भी प्रेमी में ढूंढते रहते है? आप खुद दुविधा में रहते हैं कि आपकी चाहत आखिरकार क्या है? आपका प्रेमी संपन्न है लेकिन दूसरे प्रेमी जोड़े आपको ज्यादा संपन्न दिखाई देते हैं। आप इधर-उधर तांकना बंद करेगें तभी आपको प्रेमी की खूबियाँ नजर आएंगी अन्यथा आप केवल कमियां ही देखेगें। आप पहले यह भी सुनिश्चित करें कि आपको प्रेमी में उसकी खूबियां चाहिए या वह चेहरे से ज्यादा आकर्षित होना चाहिए! क्योंकि आप दोनों बातों का मेल बहुत कम ही देख पाएंगे।
वृश्चिक राशि: प्यार के मामले में सप्ताह निराशाजनक रह सकता है
9 of 13
वृश्चिक राशि
प्रेम संबंधों को लेकर आपका आरंभिक सप्ताह बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप अपने भीतर नकारात्मक ऊर्जा अधिक महसूस कर सकते हैं और प्रेमी को लेकर भी बहुत उत्साह आप में नहीं देखा जाएगा। इसके बाद का समय कुछ पक्ष में कहा जा सकता है लेकिन आप अन्य कामों में शायद इतना बिजी हो जाएं कि प्रेमी के साथ कुछ पल बिताने का समय भी आपको ना मिल पाए। वैसे भी आप जिद्दी हैं क्योंकि प्रेमी कुछ समय बिताने की बात करता भी तो आप कार्यक्षेत्र को अधिक तवज्जो देने की दुहाई दे सकते हैं जिससे प्रेमी जीवन इस सप्ताह नीरस होता दिखाई दे सकता है।
धनु राशि: प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं
10 of 13
धनु राशि
आप प्रेमी जीवन को लेकर दुविधाओं का सामना कर सकते हैं और जल्दबाजी में कोई ऎसा निर्णय भी ले सकते हैं जिसका भुगतान आपके साथ आपके प्रेमी को भी करना पड़ सकता है।आपको इस सप्ताह काफी सोच विचारकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। यदि कोई बात आपको पसंद नहीं आ रही तो प्रतिक्रिया व्यक्त ना करें, मन को शांत रखने का प्रयास करें। कोई भी बात बिना विचारे किसी के सामने ना कहें क्योंकि आपकी आदत है एकदम से जवाब देने की जिस पर आपको कुछ समय के लिए अंकुश लगाना ही होगा।
मकर राशि: सप्ताह के शुरुआत में मतभेद हो सकता है।
11 of 13
मकर राशि
सप्ताह को आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आरंभिक समय में ही आप दोनों के वैचारिक टकराव हो सकते हैं जो धीरे-धीरे उग्र रुप धारण कर सकते हैं। आपकी सारी प्लानिंग धरी धराई रह सकती है और मानसिक तनाव आपको घेरे रह सकते हैं। जब आपस में प्रेम भरी बाते होती हैं तब मन फुदक-फुदक जाता हैं और जब जरा सी कहासुनी हुई नहीं कि प्रेमी जीवन ओर प्रेमी को लेकर दुनिया जहान की कमियां नजर आने लगती है। प्रेम संबंधों में सभी दिन समान नहीं होते और आवश्यक नहीं कि हर दिन बातचीत हो ही, कभी किसी दिन बात नहीं भी हो सकती है। इसे लेकर बवाल मचाना उचित नहीं
कुंभ राशि: प्रपोज करना चाहते हैं तो सप्ताह का पहला भाग अच्छा है।
12 of 13
कुंभ राशि
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं तो सप्ताह का पहला भाग ही अच्छा है, उसके बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। आप सप्ताह के पहले दिन ही अच्छा सा अवसर देखकर प्रेमी को अपने मन की बात कह दें, ज्यादा सोचें नहीं। प्रेमी के सामने आपकी जुबान नहीं चलती है तब आप मैसेज के द्वारा अपनी बात को कह दें। बेशक अभी बहुत कुछ ना कहें लेकिन जरा इशारा तो आपको दे ही देना चाहिए क्योंकि इससे आपको यह तो पता चल ही जाएगा कि आपके प्रति प्रेमी का क्या दृष्टिकोण है? वह आपको केवल दोस्त ही समझता है या उससे आगे सोचने का विचार भी रखता है।
मीन राशि: सप्ताह के दो भाग प्यार के मामले में बढ़िया रहेगा
13 of 13
मीन राशि
प्रेम संबंधों को लेकर यह सप्ताह आपके लिए मिला-जुला कहा जा सकता है। सप्ताह का पहला और दूसरा भाग आपके पक्ष में कहे जा सकते हैं लेकिन बाद का समय आपके लिए अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। यदि आपने काफी समय से प्रेमी से रोमांस भरी बाते नहीं की है और ना ही एक क्वालिटी टाईम ही प्रेमी के साथ बिताया है, तब समय आ गया है कि आप सप्ताह के पहले दो अनुकूल भागों का लाभ उठाएं और प्रेमी के साथ घूमने जाएं। आप फिल्म देखने या कैंडिल लाईट डिनर के लिए भी जा सकते हैं। आप कुछ रचनात्मक काम से भी प्रेमी का मन मोह सकते हैं। आप बहुत ही प्रेम के साथ प्रेमी से मीठी बातें करते हैं और बेकार की बातों से दूर रहते हैं। आप दोनों कहीं नहीं भी जा सकते है तो कुछ समय ऎसे ही साथ में बिता सकते हैं जिससे आप दोनों को सुकून का अहसास होगा।
http://astroprabha.in/