फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल: पढ़ें 17 से 23 फरवरी तक का अपना भविष्यफल

Mon, 17 Feb 2020 03:16 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
पढ़ें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल और जानें 17 से 23 फरवरी 2020 तक का फलादेश। देखें इस सप्ताह क्या कहते हैं आपके सितारे? कैसा रहेगा आपका आर्थिक, पारिवारिक, नौकरी, व्यापार एवं प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह...
 


 

विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको ऐसी कई परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जिनसे आप असुरक्षित महसूस करे। हालांकि आप इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए तत्पर रहेंगे और बिना किसी कठिनाई के इनसे निपट भी लेंगे। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ उत्तम समय व्यतीत करेंगे और प्रसन्नचित्त मूड में रहेंगे। सप्ताहांत तक आप थोडा सा तनाव महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आप उखड़े-उखड़े मूड में रहेंगे किन्तु फिर भी आप एक वित्तीय मामले में स्वयं को भाग्यशाली और सुरक्षित महसूस करेंगे। इस समय आप कार्य-सम्बंधित तनाव से घिरे रहेंगे। कार्यस्थल में आप स्वयं को इतना व्यस्त पाएंगे कि आप अपने परिवार के साथ समय भी नहीं बिता पाएंगे। हालाँकि सप्ताहांत तक सब कुछ पहले से बेहतर होता जाएगा और आपका तनाव भी कम होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप स्वयं को अधिकतर समय व्यस्त पाएंगे। इस समय का उपयोग अपने भविष्य की बेहतरी के लिए लगाए। आराम करने के लिए आपको समय नहीं मिल पाएगा। हालांकि आपका सकारात्मक व्यवहार इस सप्ताह आपके सम्मुख आने वाली किसी भी समस्या का हल निकालने में आपकी सहायता करेगा। आप इस समय आशावादी विचारों के धनि रहेंगे और अपने व्यक्तिगत और व्यवसायिक जीवन पर काबू रखेंगे। सप्ताहांत तक आपको अपना ध्यान रखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको एक नए दृष्टिकोण की सहायता से घरेलु स्तर पर खुशियों का स्वागत करेंगे। आपका कोई करीबी व्यक्ति जो आपसे भावनात्मक तौर पर जुड़ा हुआ है और इस समय व्यक्तिगत दुविधाओं में है, आप उनके प्रति सहानुभूतिशील रहेंगे। शनि के प्रभाव के प्रताप आपकी सलाह आपके मित्र के बहुत काम आएगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए अति उत्तम साबित होगा। इस पूरे सप्ताह आप जोशपूर्ण मिजाज़ में रहेंगे। जीवन के हर क्षेत्र में आप सुधार देखेंगे और व्यवसायिक स्तर पर तो यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही उत्साहपूर्ण रहेगा। एक कठिन परिस्थिति को अपने तौर-तरीकों से काबू में ला सकेंगे। करीबी सम्बन्ध पहले से अधिक बेहतर और समृद्ध होंगे क्योंकि आपके भीतर पुरानी बातों को भूल कर क्षमा करने की क्षमता जागृत होगी।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आप अपने व्यक्तिगत जीवन में संघर्ष करेंगे। आप किसी ऐसी योजना के हिस्सा बनेंगे जिसके द्वारा आप दूसरों की सहायता कर सके और आत्मसंतुष्टि प्राप्त कर सके। प्रेम सम्बन्ध में समस्याओं को उत्पन्न होने से रोकने के लिए आवश्यक है कि आप अपने साथी कि ज़रूरतों को पूरा करें। उन्हें ऐसा महसूस ना होने दे कि आप उनकी परवाह नहीं करते है। आप उनके बारे में सोचते है, यह जताना भी आवश्यक है।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपके भाग्योदय होने के प्रबल आसार है। अपने अधिकांश कार्यों में आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त होगी। कार्यस्थल में भी आप अपने नेतृत्व क्षमता से सबको प्रभावित करेंगे। इस दौरान आपके पदोन्नति या वेतन वृद्धि के भी संयोग बन रहे है। किसी भी प्रकार के अतिरिक्त दायित्व को स्वीकार करने में ना हिचकिचाएं। इस सप्ताह आपके आर्थिक स्तर में भी सुधार देखने को मिलेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह आपको अपने घर में शांति कायम करने के प्रयास करने चाहिए। घरेलु कलह होने की संभावनाएं बन रही है। किसी करीबी से आपको सचेत रहने कि सलाह दी जा रही है क्योंकि आसार है कि यह व्यक्ति आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले आवेग ना आए और अपने क्रोध पर काबू पाएं। यदि कोई आपकी आलोचना करता है तो इस बात से स्वयं को प्रभावित ना होने दे। अन्यथा आप तनावग्रस्त हो सकते है।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
इस सप्ताह अपनी भावनाओं को दूसरों को सम्मुख व्यक्त करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण समय है। चाहे यह करियर सम्बंधित हो या आर्थिक, यह समय अपनी बात को कहने का है और खुद को साफ़ तौर पर अभिव्यक्त करने का है। बुध इस समय आपके हित में है और आपके लिए सफलता का मार्ग खोलने को तैयार है। यह मार्ग आपको सफलता के साथ-साथ आत्मसंतुष्टि और प्रसन्नता के पास लेकर जाएगा। प्रेम संबंधों में सुधार आने से भी आप राहत महसूस करेंगे।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
यह सप्ताह आपके लिए अत्यंत आरामदायक रहेगा और आपने मित्रों और परिजनों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत कर सकेंगे। आप ऐसी गतिविधियों में स्वयं को विलीन करेंगे जिनसे आपको प्रसन्नता मिलेगी। अपने क्रोध पर काबू पाएं अन्यथा आप अपने करीबियों को आहत पहुंचा सकते है। व्यवसायिक तौर पर भी आपका यह तेज़ क्रोध आपके पदोन्नति और वृद्धि के आसार समाप्त कर सकता है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह के आरम्भ में आपको अपने करियर से सम्बंधित एक खुशखबरी प्राप्त होगी। सामाजिक तौर पर भी आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे और विपरीत परिस्थितयों को बहुत ही खूबसूरती से संभाल लेंगे। अपने दायित्वों को समझने के लिए यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपको अपने सर्वोच्च प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता। एक अगुआई की भूमिका में आप अपने कार्यस्थल में सबसे बेहतर विकल्प है और आपके निर्णयों पर कोई उंगली भी नहीं उठाएगा।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
सप्ताह के आरम्भ में आपको अपने करियर से सम्बंधित एक खुशखबरी प्राप्त होगी। सामाजिक तौर पर भी आप अत्यंत सक्रिय रहेंगे और विपरीत परिस्थितयों को बहुत ही खूबसूरती से संभाल लेंगे। अपने दायित्वों को समझने के लिए यह समय आपके लिए उपयुक्त है। आपको अपने सर्वोच्च प्रदर्शन करने से कोई नहीं रोक सकता। एक अगुआई की भूमिका में आप अपने कार्यस्थल में सबसे बेहतर विकल्प है और आपके निर्णयों पर कोई उंगली भी नहीं उठाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें