फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weekly Horoscope: ये हैं इस सप्ताह की तीन भाग्यशाली राशियां, इन राशि वालों को होगा लाभ ही लाभ

Sun, 14 Mar 2021 07:20 PM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह सप्ताह मिथुन, कन्या और धनु इन राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में उपरोक्त राशियों के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 7
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : rashifal
Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह तीन राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन तीन राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन तीन राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
विज्ञापन

2 of 7
मिथुन - फोटो : अमर उजाला
मिथुन: मौज मस्ती के साथ बीतेगा सप्ताह
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आकस्मिक लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। इस सप्ताह आप अपने कार्य के बल पर विरोधियों को करारा जवाब देने में कामयाब होंगे। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि - फोटो : सोशल मीडिया
व्यापारियों के कारोबार में होगी तरक्की
व्यापारियों को अपने कारोबार में विस्तार के प्रस्ताव मिलेंगे। नौकरी-पेशा लोगों की सुविधाएं बढ़ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें, अन्यथा सेहत ढीली हो सकती है। छात्रों की पढ़ाई में अभिरूचि बढ़ेगी। संतान पक्ष से हर्ष मिलेगा। प्रेम प्रसंग में लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।


4 of 7
कन्या राशि - फोटो : अमर उजाला
कन्या: कार्यक्षेत्र में मिलेंगे शुभ परिणाम
कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह शुभता एवं लाभ लिए होगा। इस सप्ताह आपको प्रगति एवं लाभ की योजनाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा। साथ ही अचानक से सुख- सुविधा पर बड़ी धनराशि भी खर्च करनी पड़ सकती है। सप्ताह के मध्य में आप अपने मन को शांत रखें। किसी को कटु शब्द बोलने से बचें। 
विज्ञापन

5 of 7
कन्या राशि - फोटो : सोशल मीडिया
नौकरी-पेशा से जुड़े जातकों का होगा प्रमोशन 
नौकरी-पेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। महिला प्रोफेशनलों का समय उत्तम है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। व्यापार में विस्तार का योग बन रहा है। युवाओं का अधिकांश समय मौज मस्ती करते हुए बीतेगा। दूर-समीप की यात्रा सुखद एवं लाभदायक होगी। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन

6 of 7
धनु राशि - फोटो : अमर उजाला
धनु: भाग्य का मिलेगा साथ
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके सोचे हुए सभी कार्य पूरे होंगें। कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं सामने आएंगी। कोर्ट-कचहरी में लंबित मामलों और स्थानांतरण संबंधी मामलों मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारियों का समय शुभ है। उन्हें नियमित एवं तात्कालिक दोनों प्रकार से लाभ होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
धनु राशि - फोटो : सोशल मीडिया
विद्यार्थियों के लिए सप्ताह है शानदार
प्रतियोगी परीक्षाओं के विद्यार्थी के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। सफलता प्राप्ति के लिए आत्मविश्वास न खोएं और पूरी तैयारी के साथ अपने कार्य को अंजाम दें। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लव पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें