फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrishabha Rashifal 23 Feb: आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा और वाद-विवाद से दूर रहना होगा

Sun, 22 Feb 2026 05:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

करियर -कारोबार के नजरिए दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार लाना होगा तभी आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृषभ राशि वालों के लिए 23 फरवरी का दिन भागदौड़ और यात्राओं से भरा हुआ हो सकता है। आपको किसी काम में सफलता पाने के लिए उसके सभी तरह के पहलुओं के बारे में अच्छी तरह से जानकारी लेना होगा। दिन में धर्म और अध्यात्म से जुड़ी कुछ चीजों पर आपकी गहरी रुचि रहेगी। लेकिन दिन में कुछ नकारात्मक चीजें भी आपके साथ घट सकती है। लापरवाही और आलस्य में आपका कोई महत्वपूर्ण पीछ रह सकता है। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करके चलना होगा। साथ ही किसी तरह के वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। करियर -कारोबार के नजरिए दिन आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित होगा। आपको अपने काम करने के तरीके में सुधार लाना होगा तभी आपको बेहतर परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में आपकी स्थिति बेहतर रहेगी और हो सकता है कई दूसरी जगहों से आपको बेहतर अवसर मिल सकते हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में आपको किसी भी तरह से तनाव लेने से बचना होगा। सेहत के लिहाज से 23 फरवरी का दिन थोड़ा कष्टकारी रहेगा क्योंकि आपको दांत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन

 
आइए जानते हैं विस्तार से वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।

नौकरी और करियर
  • नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत बनी रहेगी।
  • नई जगह से बेहतर अवसर मिलने के योग हैं।
  • कार्यशैली में सुधार करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे।
  • वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
  • प्रमोशन या नई जिम्मेदारी का संकेत मिल सकता है।

व्यापार और व्यवसाय
  • कारोबार के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
  • नई डील या प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।
  • काम से जुड़ी यात्राएं लाभदायक हो सकती हैं।
  • सोच-समझकर निवेश करें।
  • ग्राहकों से संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति
  • आमदनी सामान्य से अच्छी रहेगी।
  • खर्चों पर नियंत्रण जरूरी होगा।
  • अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है।
  • बचत पर ध्यान देने की जरूरत है।

आय-व्यय की स्थिति
  • आय स्थिर रहेगी।
  • यात्रा या पारिवारिक कामों पर खर्च बढ़ सकता है।
  • अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है।
  • भविष्य के लिए बचत करना फायदेमंद रहेगा।

पारिवारिक स्थिति
  • परिवार का सहयोग मिलेगा।
  • धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी।
  • घर में शांति बनी रहेगी।
  • किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है, संयम रखें।
विज्ञापन

प्रेम और वैवाहिक संबंध
  • रिश्ते में तनाव आ सकता है।
  • गलतफहमियों से बचने की जरूरत है।
  • साथी से खुलकर बात करें।
  • जीवनसाथी के साथ मनमुटाव संभव है।
  • भावनाओं को समझने का प्रयास करें।
  • प्रेम और विश्वास से रिश्ते मजबूत होंगे।
 स्वास्थ्य
  • दांत से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
  • थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है।
  • खानपान पर ध्यान देना जरूरी होगा।
  • नियमित दिनचर्या अपनाएं।
भाग्यशाली रंग: सफेद
भाग्यशाली अंक: 1
शुभ दिशा: उत्तर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें