rashifal 2020
आर्थिक जीवन 2020
वर्ष 2020 के शुरुआत महीनों में आपकी आर्थिक योजनाएं फलीभूत होंगी। कामकाज से आमदनी में वृद्धि होगी। हालांकि उच्च शिक्षा हेतु धन ख़र्च होने की संभावना है। फरवरी में धन के मामले में सावधानी बरतें अन्यथा आपको धन हानि हो सकती है। अगर मार्च में शेयर बाजार में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर करें। इस वर्ष साल के मध्य में आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है। सिंतबर में आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप निवेश करना चाहते हैं तो अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें, लाभ मिलेगा। साल के अंत में आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। भौतिक सुख-संसाधनों को जुटाने में आप धन खर्च कर सकते हैं।