फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशि परिवर्तन 2022: सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र ग्रह का मीन राशि में प्रवेश, जानें किस राशि वालों के लिए शुभ

Tue, 26 Apr 2022 08:05 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2022: मीन राशि में प्रवेश के साथ ही ये शुक्र वहां पहले से ही अपने घर में विराजमान बृहस्पति से युति करेंगे - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2022: जीव उत्पत्ति और ऐश्वर्य के कारक महान ग्रह शुक्र 27 अप्रैल को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 23 मई की रात्रि 8 बजकर 24 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश के साथ ही ये शुक्र वहां पहले से ही अपने घर में विराजमान बृहस्पति से युति करेंगे जिसके प्रभावस्वरूप मीन राशि वाले जातकों के जीवन में कई तरह के अप्रत्याशित परिवर्तन दिखाई देंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 13
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें भाव में गोचर कर रहे शुक्र आपके लिए सुखद अनुभूति प्रदान करेंगे। इस राशि पर गोचर और इस भाव पर गोचर करते हुए शुक्र हमेशा शुभ फल ही प्रदान करते हैं। विलासितापूर्ण वस्तुओं के खरीदने तथा घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा। मकान अथवा वाहन का विक्रय करना चाह रहे हो तो ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले आपस में समझाएं।
विज्ञापन

3 of 13
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही कार्य व्यापार में उन्नति भी होगी। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग का योग है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी ग्रह अनुकूल रहेंगे।

4 of 13
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र और बृहस्पति की युति आपके जीवन में किसी बड़ी सफलता की ओर संकेत कर रही है इसलिए केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न करने के लिए और प्रयास करें। नौकरी में पदोन्नति तथा मान-सम्मान की वृद्धि होगी। सामाजिक दायित्व तथा पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। मित्रों संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्त के योग।
विज्ञापन

5 of 13
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र और आपके लिए भाग्य वृद्धि ही करेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। अपनी ऊर्जाशक्ति का सदुपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। परिवार में छोटे भाइयों से सहयोग के योग। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभावी फल मिलाजुला रहेगा। आपकी पद-प्रतिष्ठा में तो वृद्धि होगी ही किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। विवादित मामले आपस में ही सुलझाएं। घूमने-फिरने तथा विलासितापूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
विज्ञापन

7 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से लाभ के नए अवसर प्रदान करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। विवाह से संबंधित वार्ता भी सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से सहयोग के योग है। प्रेम संबंधी मामलों में और प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के व्यापारिक टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अच्छे परिणाम देंगे।

8 of 13
Virgo - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। इस अवधि के मध्य विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय पर अधिक खर्च होगा। बहुत ज्यादा कर्ज के लेन-देन से बचें और किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर मिलने में परेशानी होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। ननिहाल पक्ष से सहयोग के योग। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।

9 of 13
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या में गोचर करते हुए शुक्र विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची-समझी सभी रणनीतियां तो कारगर होगी ही कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों से आप में रोमांच की स्थिति उत्पन्न होगी। आपके चाहने वालों की संख्या में भारी वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो ग्रह गोचर अनुकूल हैं।

10 of 13
Sagittarius - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। किसी भी तरह की कार्य योजना को क्रियान्वित करने के लिए पूरी मेहनत से लग जाएं। सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। नौकरी में पदोन्नति तथा स्थान परिवर्तन के भी योग। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। मित्रों एवं संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। योजनाएं गोपनीय रखें।

11 of 13
Capricorn - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र सामान्यतः अच्छा फल ही देते हैं। अपने सौम्य स्वभाव के कारण विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे । साहस और पराक्रम की वृद्धि होगी। लिए गए निर्णयों की सराहना भी होगी। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रखेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।

12 of 13
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आकस्मिक धन प्राप्ति तो कराएंगे ही आर्थिक पक्ष और मजबूत करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विलासिता पूर्ण वस्तुओं का क्रय करेंगे। महिलाओं के लिए यह परिवर्तन बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे किंतु फिर भी कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
विज्ञापन

13 of 13
Pisce - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र मालव्य योग का निर्माण करेंगे साथ ही बृहस्पति के साथ इनकी युति कठिन परिस्थितियों से लड़ने में सहायक सिद्ध होगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। किसी नए मेहमान के आगमन से भी माहौल खुशनुमा रहेगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें