फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र ग्रह ने बदली चाल, 5 फरवरी तक रहेंगे मकर राशि में और इन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी

Wed, 14 Jan 2026 01:43 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शुक्र अब धनु राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मकर राशि में प्रवेश कर चुके हैं। जो 5 फरवरी तक इसी राशि में रहेंगे। 
विज्ञापन
शुक्र गोचर 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष में शुक्र ग्रह को शुभ और अच्छा फल देने वाला ग्रह माना जाता है। शुक्र को सुख, वैभव, विलासिता, धन लाभ और सुख-सुविधाओं का दाता ग्रह माना जाता है। जिन जातकों के जीवन में शुक्र का प्रभाव अच्छा होता है उनको हर एक तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। शुक्र एक राशि में करीब एक माह के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र अब साल 2026 में शनि देव के स्वामित्व वाली राशि मकर में प्रवेश करने जा रहे हैं। आपको बता दें शुक्र 13 जनवरी 2026 को सुबह करीब 3 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में गोचर कर चुके हैं। शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। कुछ राशि वालों पर शुक्र के गोचर का विशेष लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां। 
विज्ञापन


मेष राशि
  • मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रदेव दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। 
  • 13 जनवरी को शुक्र के मकर राशि में गोचर करने से यह आपके दशम भाव में होंगे। 
  • दशम भाव में शुक्र के गोचर का विशेष प्रभाव कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। जिम्मेदारियों में इजाफा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
  • भोग-विलासिता में वृद्धि होगी और परिवार में अच्छा समय बिताने में कामयाब होंगे। 

वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और छठे भाव के स्वामी होते है। जो अब आपके नवम भाव में गोचर करेंगे। 
  • भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिससे आपके प्रयासों में आपको सफलता के अच्छे संकेत हैं। 
  • करियर के लिहाज से शुक्र का मकर राशि में गोचर लाभ दिलाएगा। 
  • नौकरी में प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे। इसके साथ नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको देखने को मिल सकते हैं। 
  • पिता के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी और धार्मिक कार्यो में रुचि पैदा होगी। 
विज्ञापन

तुला राशि
  • आपके लिए शुक्र चौथे भाव मे होंगे, जिससे घर में सुख-सुविधाओं की वृद्धि होगी। 
  • शुक्र के चतुर्थ भाव में गोचर करने से जो लोग भूमि और वाहन खरीदने की योजना बनाई है उनको सफलता मिलेगी। 
  • इस दौरान माता के संग मधुर संबंध और प्यार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन का वातावरण अच्छा और सुखद रहेगा। 
  • घर पर मांगलिक कार्य आदि करने की योजना बनाने में आपको कामयाबी मिलेगी। 

मीन राशि
  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर शुभ साबित होगा। 
  • आपकी राशि में शुक्र का गोचर आपकी सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति का होगा। 
  • आय के नए-नए स्त्रोंतो में इजाफा देखने को मिलेगा और पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा। 
  • आपका दोस्तों से मेल-मिलाप और भौतिक सुख-सुविधाओं का आनंद मिलेगा। 
Makar Sankranti 2026: कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए मकर संक्रांति पर करें ये खास उपाय
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें