फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का धनु राशि में गोचर, जानिए मिथुन राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Sun, 21 Dec 2025 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025: 20 दिसंबर को वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र धनु राशि में संचरण कर चुके हैं। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से मिथुन राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं। 
विज्ञापन
Venus Transit 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Venus Transit 2025: वृषभ और तुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र अब धनु राशि में संचरण कर रहे हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर हो चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे। शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से मिथुन राशि के जातकों के ऊपर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। 

विज्ञापन


शुक्र गोचर से मिथुन राशि पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र पंचम और बारहवें भाव के स्वामी ग्रह होते हैं। शुक्र का 20 दिसंबर को धनु राशि में गोचर करने से यह आपके सप्तम भाव में होगा। सप्तम में भाव में शुक्र के गोचर करने से करियर के मामले में अच्छा रहेगा। नए -नए संपर्कों का आपको फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में आपकी यात्राएं बढ़ सकती है। जो लोग साझेदार है उनको बिजनेस में अच्छा फायदा होगा। शुक्र के गोचर से आपकी कमाई होने के अवसर मिलेंगे। इस दौरान आपके खर्चों में इजाफा होगा। इसके अलावा तनाव का भी सामना  करना पड़ सकता है। इस दौरान वैवाहिक जीवन में जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें