फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2025: शुक्र का गुरु की राशि धनु में परिवर्तन, जानिए मकर राशि वालों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव ?

Wed, 24 Dec 2025 12:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Venus Transit 2025:  ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को शुभ ग्रह माना जाता है। 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। आइए जानते हैं शुक्र के धनु राशि में गोचर करने से मकर राशि वालों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Venus Transit 2025 - फोटो : Venus Transit 2025
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्र गोचर से मकर राशि पर प्रभाव:  मकर राशि वालों के लिए शुक्र ग्रह पंचम और दशम भाव के स्वामी होते हैं। 20 दिसंबर 2025 को शुक्र का धनु राशि में गोचर आपके 12वें भाव में हुआ है। कुंडली का 12वां भाव खर्चों और विदेश यात्रा से संबंधित होता है। शुक्र के गोचर करने से आपके प्रयास में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। योजना बनाते समय आपको अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी। करियर के क्षेत्र में आपको कोई भी उपलब्धियां हासिल होगी। जो लोग नौकरी में बदलाव लाने चाहते हैं उनको कुछ अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक जीवन की बात करें आपके खर्चों में वृद्धि होगी। आपको सीमित साधनों में ही धन का प्रबंधन करना होगा। जिन लोगों को खुद का कोई व्यापार है उनको अपने सहयोगिया का साथ और समर्थन मिल सकता है। इस दौरान प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है 

विज्ञापन


वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को प्यार, आकर्षण, सुख-सुविधाओं, विलासिता, कला और फैशन जैसी चीजों का कारक ग्रह माना जाता है। धन और सौंदर्य के कारक ग्रह शुक्र अब गुरु के स्वाामित्व वाली राशि धनु में गोचर कर चुके हैं। शुक्र ग्रह 20 दिसंबर से लेकर 12 जनवरी तक धनु राशि में रहेंगे। आपको बता दें कि शुक्र 20 दिसंबर को सुबह 7 बजकर 31 मिनट पर वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर कर चुके हैं। वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधा, प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में अगर शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत है तो व्यक्ति को जीवन में सभी तरह की खुशियां और सफलताएं मिलती हैं। वैदिक शास्त्र में शुक्र को असुरों का गुरु माना गया है। शुक्र 12 जनवरी 2026 तक धनु राशि में रहेंगे फिर इसके बाद मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव
- जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा वह बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें