फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन में सुख-समृद्धि और तरक्की के लिए राशि अनुसार करें उपाय, मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

Sun, 05 Jul 2026 10:36 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वास्तु के अनुसार जिन घरों में वास्तु संबंधी दोष होता है वहां पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है।
विज्ञापन
राशि अनुसार वास्तु उपाय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र में घर में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों ही तरह की ऊर्जाओं का प्रवेश होता है। वास्तु के अनुसार जिन घरों में वास्तु संबंधी दोष होता है वहां पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना होता है। वास्तु के अनुसार कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाकर घर की ऊर्जाओं को काबू किया जा सकता है। आइए जानते हैं अपनी राशि अनुसार किन-किन वास्तु के उपायों को अपनाना अच्छा माना जाता है। 
विज्ञापन


मेष राशि 
मेष राशि वालों के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। ऐसे में आत्मविश्वास और करियर में वृद्धि के लिए घर के पूर्वी दीवार पर तांबे के सूर्य का निशान का प्रतीक लगाना शुभ रहता है। 

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं जो सुख, वैभव और भोगविलास का कारक होते है। इस राशि के जातक काफी शौकीन और विलासिता से भरा जीवन जीते हैं। ऐस में इस राशि के जातकों को घर के उत्तरी कोने में चांदी के बर्तन में पानी भरकर रखें। इससे मानसिक शांति की प्राप्ति होती है। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुधदेव होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को घर के ईशान कोण में क्रिस्टल से बने पक्षियों का एक जोड़ा रखें 

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा होते हैं। इन राशि वालों को मानसिक शांति के लिए पूजा-स्थल या उत्तर दिशा में दक्षिणवर्ती शंख रखना शुभ और अच्छा माना जाता है। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। ऐसे में समाज में मान-सम्मान और आत्मविश्वास में वृद्दि के लिए घर के पूर्वी हिस्से में पीतल का शेर चित्र बनाएं।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के स्वामी ग्रह बुधदे होते हैं। इस राशि के लोगों को वास्तु से अनुसार, घर के उत्तर दिशा में नीले कांच की बोतल में मनी प्लांट का पौधा लगाएं। इससे आय के स्त्रोतों में इजाफा होगा। 

तुला राशि 
तुला राशि वालों के स्वामी ग्रह शुक्र देव होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को वैवाहिक जीवन में मिठास के लिए बेडरूम के नैऋत्य कोण में हंसों के जोड़े का क्रिस्टल रखें। 

वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को दक्षिण दिशा में लाल मूंगे के शोपीस का एक पौधा रखें। इससे गुप्त शत्रुओं से सुरक्षा मिलती है।  

धनु राशि
धनु राशि के स्वामी ग्रह देवगुरु गुरु होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के लोगों को समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के लिए ईशान कोण की दिशा में पीतल का दिया जलाएं। 

मकर राशि
मकर राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं और इस राशि के लोग बहुत ही मेहनती और महत्वाकांक्षी होते हैं। वास्तु के अनुसार इस राशि के जातकों को मुख्य द्वारा पर काले घोड़े की नाल को लगाएं इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। इस राशि के लोगों को वास्तु के अनुसार घर के उत्तर या पश्चिम दिशा में कांच का एक छोटा फव्वारा लगाएं।

Venus Transit: 4 जुलाई से 01 अगस्त तक सिंह राशि में रहेंगे शुक्र, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

मीन राशि
मीन राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। ऐसे में इस राशि के लोगों को घर के ईशान कोण मे किस्टल की मछलियों का जोड़ा रखना बहुत ही शुभ होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें