फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर पर कैसी चीजें होने से बढ़ती है नकारात्मकता, जानिए वास्तु के नियम

Wed, 03 Jul 2024 11:07 AM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन ,वास्तुविद

सार

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी प्रत्येक वस्तु या फिर घर में रह रहे सदस्यों की आदतों का पॉजिटिव और नेगेटिव असर आपकी सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन
Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में जमा पुराने  जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी प्रत्येक वस्तु या फिर घर में रह रहे सदस्यों की आदतों का पॉजिटिव और नेगेटिव असर आपकी सुख-समृद्धि को प्रभावित कर सकता है। हर व्यक्ति अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहता है लेकिन कई बार बहुत प्रयासों के बावजूद भी उसे उतनी सफलता नहीं मिलती,जिसकी उसे उम्मीद होती है। जीवन में एक के बाद एक समस्या आती रहती है। आपको पता भी नहीं चलता और आपकी कई अनजानी बुरी आदतें घर में वास्तु दोष उत्पन्न कर देती हैं। ऐसे में अगर आप अपने जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो अपनी इन आदतों को बदल लीजिए।
  • अच्छी सेहत पाने के लिए रात को जल्दी सोना और सुबह जल्दी जागने की बात कही गई है। लेकिन देर से सोना और देर से उठना दोनों ही आदतें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती हैं। वैज्ञानिक शोधों से यह स्पष्ट हो चुका है कि जल्दी उठना दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद है इससे दिमाग की कोशिकाएं सक्रिय रहती हैं जिससे दिमाग तेज होता हैं और याददाश्त अच्छी बनी रहती हैं। वास्तु के अनुसार ब्रह्म मुहूर्त में तम एवं रजो गुण की मात्रा बहुत कम होती हैं और इस समय सत्वगुण का प्रभाव अधिक होता हैं इसलिए इस काल में बुरे मानसिक विचार भी सात्विक और शांत हो जाते हैं, सेहत अच्छी रहती है।
  • अधिकांश घरों में छत की सफाई को लेकर लोगों की आदत होती है कि कौन देखता है,पर छत पर कबाड़ पड़ा होने से वास्तुदोष उत्पन्न होता है। यहां किसी भी प्रकार के बांस या लोहे का जंग लगा हुआ सामान या फिर टूटी कुर्सियां इत्यादि फालतू सामान कभी न रखें। जिन लोगों के घरों की छत पर अनुपयोगी सामान रखा होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं, उस घर में रहने वाले लोगों के विचार नकारात्मक होते हैं एवं  परिवार में भी मनमुटाव की स्थितियां बन सकती हैं।
  • घर में साफ-सफाई और स्वच्छता बहुत जरूरी है। झाड़ू का उपयोग उचित समय पर और आवश्यकता अनुसार करना चाहिए, जैसे सुबह और शाम, ताकि घर साफ और सुव्यवस्थित रहे। पर कई लोगों  को सफाई करने का भूत सवार होता है और वे थोड़ी-थोड़ी देर से झाड़ू लगाते रहते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, बार-बार झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बाधित होती है,जिससे घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वहीं दिन में कई बार झाड़ू लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ सकता है। यह घर के वातावरण को अस्थिर और अशांत कर सकता है।
  • अक्सर लोग घर के बाहर या पीछे की तरफ बनी हुई दीवारों की साफ-सफाई को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। वास्तु के अनुसार दीवारों में दरार और सीलन नहीं होनी चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं घर में कहीं भी पानी की बर्बादी होना अशुभ माना जाता है, ऐसा होना आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।
  • देखने में आता है कि कई लोग बिना किसी की परवाह किए कहीं भी थूकते रहते हैं। ऐसा करने से एक ओर संक्रमण का खतरा बना रहता है तो वहीं दूसरी ओर ज्योतिष और वास्तु के अनुसार आपके यश, सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुँच सकता है।
  • वास्तु के अनुसार घर में जमा पुराने  जूते-चप्पल रखने से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है, घर की समस्याएं खत्म होने का नाम ही नहीं लेती। इसी प्रकार जूते-चप्पल इधर-उधर पड़े होने से घर में कलह बढ़ता है और आपसी संबंध खराब होते हैं।
  • घर में विद्युत सम्बन्धी उपकरण जो कर्कश ध्वनि उत्पन्न करते हों जैसे पंखे,कूलर आदि की समय-समय पर मरम्मत करवाते रहें एवं दरवाज़ों के कब्जों में तेल डालते रहें। वास्तु की मानें तो खोलते या बंद करते समय आवाज़ करते हुए दरवाज़े एवं खिड़कियां नकारात्मक ऊर्जा फैलाते हैं,जो आपकी सुख-शांति को भंग कर सकते हैं।
  • कई बार देखा जाता है कि पढ़ाई या कार्यस्थल की डेस्क पर बैठकर लोग चाय, कॉफी या भोजन करते हैं।आपकी यह आदत आपकी तरक्की में बाधा,क्लेश या मानसिक विकार का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें