फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैशाख माह में करें ये उपाय, लक्ष्मी नारायण के आशीर्वाद से हो जाएगा भाग्योदय

Mon, 29 Apr 2024 02:47 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जैसे ज्ञान में वेद विद्या, मंत्रों में प्रणव, वृक्षों में कल्पवृक्ष, देवताओं में कामधेनु, देवताओं में विष्णु, वर्णों में ब्राह्मण, प्रिय वस्तुओं में प्राण, नदियों में गंगाजी, उसी प्रकार वैशाख माह के समान कोई महीना नहीं है।
विज्ञापन
वैशाख माह 2024 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Vaishakh Month Upay: 24 अप्रैल से वैशाख माह आरंभ हो चुका है। वैशाख का महीना 24 अप्रैल से लेकर 23 मई तक रहने वाला है। वैशाख का महीना या वैशाख मास हिंदू पंचांग के अनुसार दूसरा महीना है। पुराणों में कहा गया है कि भगवान ब्रह्मा ने वैशाख को सभी महीनों में सबसे प्रिय और वांछित होने की उपाधि दी है। यह महीना कर्म, तपस्या, धार्मिक, भक्ति, प्रसाद, धार्मिकता और ध्यान के साथ संयुक्त तपस्या के अवलोकन के रूप में कार्य करता है। वैशाख माह का संबंध विशाखा नक्षत्र से है इसिलिए भी इसे वैशाख कहा जाता है। मुख्य रूप से इस महीने में भगवान विष्णु, परशुराम और देवी की उपासना की जाती है। मान्यता है कि वैशाख माह के अंदर कुछ विशेष ज्योतिष उपाय कर लिए जाएं तो जातक को कभी भी धन की कमी नहीं होगी। आइए जानते हैं क्या है वो उपाय । 

विज्ञापन


वैशाख माह का महत्व
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जैसे ज्ञान में वेद विद्या, मंत्रों में प्रणव, वृक्षों में कल्पवृक्ष, देवताओं में कामधेनु, देवताओं में विष्णु, वर्णों में ब्राह्मण, प्रिय वस्तुओं में प्राण, नदियों में गंगाजी, उसी प्रकार वैशाख माह के समान कोई महीना नहीं है। स्कंद पुराण में वैशाख माह को पुण्यार्जन माह की संज्ञा देते हुए 'माधव माह' कहा गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण का एक नाम है। इस माह में पवित्र स्नान करने से सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। 

वैशाख माह पर करें ये उपाय 
वैशाख का महीना भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को समर्पित है। इस महीने कुछ विशेष उपाय करने से मां लक्ष्मी और श्री हरि विष्णु को प्रसन्न किया जा सकता है। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें