फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल: किन राशि वालों को मिलेगी सफलता और किसे टेंशन, जानें 12 राशियों का हाल

Wed, 30 Sep 2026 06:09 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aaj Ka Rashifal 30 september 2026: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन तक का हाल।
विज्ञापन
1 of 12
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि वालों को धन लाभ होता दिख रहा है। काम के प्रति आपका उत्साह बना रहेगा। आज कोई मन की इच्छा पूरी होगी। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे। सेहत को लेकर छोटी-मोटी परेशानियों को भी नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन

2 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है। किसी यात्रा पर आप जाएंगे। हालांकि, घर में किसी छोटी-सी बात को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोग आज कोई यात्रा की प्लानिंग करेंगे। परिवार में किसी नए सदस्य के आने की खुशखबरी से वातावरण उत्साहपूर्ण हो सकता है। किसी चर्चा में आपके विचारों को सराहना मिलेगी। वहीं, वरिष्ठ अधिकारी आपके सुझावों से प्रभावित हो सकते हैं।

4 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। यदि लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ा काम आगे बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई मामला दोबारा सामने आ सकता है। इस दौरान आप बातचीत में शब्दों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
निवेश या शेयर बाजार से जुड़े लोगों को कुछ सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। कोई दोस्त मिलने भी आ सकता है। इसके अलावा आज कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं। आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी शुभ कार्य की शुरुआत के संकेत भी मिल सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों को बड़ी समस्या से राहत मिलेगी। विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में बेहतर तरीके से लगेगा और मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। कारोबार में बनाई गई योजनाएं धीरे-धीरे रंग लाती नजर आएंगी। 
विज्ञापन

7 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है, जिससे रिश्ते में नई ताजगी आएगी। आसपास चल रहा कोई विवाद समाप्त होने से मन को राहत मिलेगी। 

8 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज सेहत को लेकर सावधान रहें और खानपान पर ध्यान दें। परिवार के साथ बिताया समय पुरानी यादें ताजा करेगा और मन को खुशी भी देगा। कारोबार से जुड़ी उलझनें कम होंगी और आगे की दिशा ज्यादा स्पष्ट नजर आएगी। 

9 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
धनु राशि वालों को लाभ होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई के दबाव से राहत मिलेगी और किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिल सकती है। हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेना बेहतर रहेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत बताए जा रहे हैं।

10 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। बढ़ते खर्चों के कारण बजट प्रभावित हो सकता है। कारोबार से जुड़ी लंबी अवधि की योजनाएं अब गति पकड़ सकती हैं। पिता की किसी बात से मन को ठेस पहुंच सकती है।

11 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
आपके किसी काम या व्यवहार को लेकर सवाल उठ सकते हैं, इसलिए अपने काम और व्यवहार को लेकर सतर्क रहें। आज कोई मिलने भी आपसे आ सकता है। किसी व्यक्ति का सच सामने आने पर आप उससे सीख लेकर खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

12 of 12
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों को लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत बताए जा रहे हैं। किसी सदस्य को अचानक सरप्राइज देकर आप घर के माहौल में खुशियां बढ़ा सकते हैं।

साप्ताहिक राशिफल: 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, जानें सभी 12 राशियों का हाल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें