फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का राशिफल 23 अक्तूबर 2026: किन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान?

Fri, 23 Oct 2026 06:46 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का राशिफल: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में आज कोई चुनौती सामने आ सकती है। करियर में आपकी कोशिशें आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जा सकती है। यात्रा से लाभ मिलने के संकेत हैं। 

वृषभ राशि
आज दिन खास हो सकता है, क्योंकि लंबे समय से जिस अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे, वह आपको मिल सकती है। नौकरी को लेकर सभी प्रयास सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिल सकती है। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
व्यापार को लेकर आत्मविश्वास बनाए रखें और नए अवसरों का लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। संतान से जुड़ी जिम्मेदारियों को निभाते समय उसके विचारों और भावनाओं को समझने की कोशिश करें। वहीं, आपका छोटा-सा प्रयास किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है। 

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन खुशियों वाला रहेगा। लंबे समय से रुका हुआ कोई काम आज गति पकड़ सकता है, जिससे आपको राहत मिलेगी। संतान के साथ किसी विषय को लेकर मतभेद होने की आशंका है। हालांकि, किसी भी परिस्थिति में अपने लक्ष्य से ध्यान न भटकने दें। 

सिंह राशि
नौकरी करने वालों को अपनी काबिलियत साबित करने का अवसर मिल सकता है। आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कोई आपसे मिलने भी घर पर आ सकता है। किसी निवेश का आप हिस्सा बनेंगे।

कन्या राशि
आर्थिक मामलों में छोटी-सी लापरवाही भी नुकसान का कारण बन सकती है, इसलिए पैसों से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। आज संतुलित योजना बनाकर आगे बढ़ने से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। सेहत की परेशानियां दूर होंगी।

तुला राशि
आज आपके सामने कमाई के नए अवसर आ सकते हैं, जो आपका उत्साह बढ़ाएंगे। परिवार का सहयोग और आपका संतुलित व्यवहार मुश्किल परिस्थितियों से निकलने में मदद करेगा। किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने और कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करें और उनके अनुभवों से सीख लेने की कोशिश करें। हर कदम सोच-समझकर उठाएं और अपनी उपलब्धियों को भविष्य की मजबूत नींव बनाने में लगाएं।

धनु राशि
संतान की गतिविधियों और उसकी मित्रों की संगति पर ध्यान देना जरूरी होगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी परेशानी का सामना करना पड़े, तो घबराने के बजाय उसका समाधान तलाशें। 

मकर राशि
आज आपके लिए तरक्की के नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरी में मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। हालांकि, सही लोगों के साथ मिलकर काम करना और सोच-समझकर फैसले लेना भी उतना ही महत्वपूर्ण रहेगा। 

कुंभ राशि
आज आप कुछ नए कदम उठाने और अपनी योजनाओं में बदलाव करने के बारे में सोच सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही किसी उलझन में जल्दबाजी करने के बजाय शांत रहकर फैसला लेना आपके लिए फायदेमंद होगा। 

मीन राशि
आज किसी अनजान व्यक्ति की मीठी बातों में आकर उस पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें। वेतन वृद्धि के साथ अतिरिक्त आय के साधन भी विकसित हो सकते हैं। खासतौर पर पैसों और जरूरी मामलों में सतर्कता बरतें। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं को अच्छी तरह समझ लें। 
विज्ञापन

साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के जीवन में क्या होंगे बड़े बदलाव? जानें साप्ताहिक भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें