फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 अक्तूबर राशिफल: कैसा रहेगा आपके लिए दिन? जानें किन राशि वालों को होगा लाभ और किसे हानि

Thu, 22 Oct 2026 05:05 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

आज का राशिफल: जानें मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
 
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों को आज बड़ी कामयाबी मिलती दिख रही है। व्यापार में सही योजना और सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे, तो आज मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से पूरा कर पाएंगे। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम दिला सकते हैं।

वृषभ राशि
आज आपके व्यक्तित्व में निखार आने वाला है। खुशियों और प्रशंसा के बीच अपनी जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। वहीं रिश्तों में पुरानी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का अच्छा अवसर मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों हासिल होंगे। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं, जो भविष्य में तरक्की का रास्ता खोलेंगे। अचानक से धन लाभ होगा। आपका सकारात्मक रवैया रिश्तों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना जरूरी होगा। 

कर्क राशि
आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ सकता है। काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाए रखेंगे। हालांकि, किसी को उधार पैसे देने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, क्योंकि रकम समय पर वापस मिलने में परेशानी हो सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। परिवार के साथ बिताए गए पल मन को सुकून देंगे और पुरानी थकान भी दूर हो सकती है। यह दिन आपको याद दिलाएगा कि असली खुशी महंगी चीजों में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए खूबसूरत पलों में छिपी होती है। 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों आज छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान होने से बचें। अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिवार का माहौल शांत रखने की कोशिश करें और महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

तुला राशि
आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबरें आपका उत्साह बढ़ा सकती हैं। आय के नए स्रोत मिलने या कमाई बढ़ने के संकेत हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। हालांकि, पैसों से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतना जरूरी होगा। 

वृश्चिक राशि
आज परिवार और करीबी लोगों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में संयम बनाए रखने से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपका संतुलित व्यवहार दिन को बेहतर बना सकता है। कामकाज और पारिवारिक खुशियों के बीच अच्छा तालमेल बनाकर चलेंगे, तो दिन संतोषजनक रहेगा।

धनु राशि
आज आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन पैसों के मामले में थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा। माता-पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन किसी अटकी हुई डील को पूरा कराने में भी सहायक साबित हो सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और भविष्य की योजनाओं पर ध्यान दें

मकर राशि
आज पुरानी यादें आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। लंबे समय से जिस काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे थे, उसमें सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। किसी पुरानी मनोकामना के पूरी होने की संभावना भी बन सकती है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि
आज आपकी समझदारी आपको अनावश्यक खर्चों से बचाने में मदद करेगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाएं और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाएं। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

मीन राशि
आज आपके लिए खुशियों के कई दरवाजे एक साथ खुलते नजर आ सकते हैं। कोई आपसे मिलने भी आ सकता है। परिवार की एकजुटता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। नए अवसरों को पहचानें, अपने प्रयास जारी रखें और खुशियों के इन पलों का भरपूर आनंद लें।
विज्ञापन


साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के जीवन में क्या होंगे बड़े बदलाव? जानें साप्ताहिक भविष्यफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें