फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज ने कर रखा है परेशान तो आजमाएं ये 7 उपाय, मिलेगी राहत

Tue, 28 Feb 2017 12:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
घर बनाने के लिए, बेटी की शादी या पढ़ाई के लिए लिया गया कर्ज कई बार गले की फांस बन जाता है। जो कमाओ उसी में चला जाता है। ऐसे में हर कोई कर्ज से मुक्ति पाना चाहता है लेकिन सफल नहीं हो पाता।
विज्ञापन


ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताय गए हैं जो कर्ज से आपको मुक्ति दिला सकते हैं। जानिए ऐसे 7 उपाय जिनकी मदद से ऋण का भार उतारा जा सकता है।


1- पांच गुलाब के फूलों को गायत्री मंत्र पढ़ते हुए डेढ़ मीटर सफेद कपड़े में बांधे और फिर नदी में प्रवाहित करें। जल्द ही कर्ज से खत्म होंगे।

2- गुलाब के पांच फूल, एक चांदी का टुकड़ा, चावल और गुड़ को सफेद कपड़े में रखें और 21 बार गायत्री मंत्र का पाठ करें। इसे जल में प्रवाहित करें। मन ये विचार जरूर रखें कि 'मेरा कर्ज उतर जाए।'

3- कमल की पंखुड़ियों में मक्खनम और मिसरी रखें और मां चंद्रघंटा को भोग लगाकर 48 लौंग और 6 कपूर की आहुति दीजिये। मां की कृपा से आपके सभी कष्ट खत्म होंगे।
विज्ञापन


4- कमल गट्टे को साफ कर के पीस लें। अब उसमें देसी घी की बनी सफेद बर्फी मिला लें। इसकी 21 बार हवन में आहुतियां दें। आपके सभी कष्टों का निवारण जल्द ही हो जाएगा।

5- कुछ पीली कौड़ियां और हर सिंगार की जड़ को लें और उसे रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप से पूजन करके धारण करें। इसे आप अपने पास भी रख सकते हैं। ऐसा करने से आपको जल्द ही ऋण से मुक्ति मिलेगी।

6- आपकी तिजोरी में कुछ उपाय करने से भी आपके कर्ज माफ हो सकते हैं। केले के पेड़ की जड़ में रोली, चावल, जल और फूल अर्पित करें। नवमीं वाले दिन उस पेड़ की थोड़ी सी जड़ तिजोरी में रख लें।
विज्ञापन


7- कच्चे आटे की लोई लें और उसमें गुड़ भर दें। अब इन्हें पानी में बहा दें। आपको परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें