Tarot Card Reading 26 February 2026: धनु राशि के लिए आज का टैरो संकेत दे रहा है कि आपके जीवन में कुछ नया शुरू होने वाला है। आपके मन में कोई ताज़ा विचार, नई योजना या कुछ अलग करने की चाह जाग सकती है, जो आपको रोजमर्रा की एकरसता से बाहर निकालने में मदद करेगी। अब आप सिर्फ वर्तमान हालात तक सीमित नहीं रहना चाहते, बल्कि आगे बढ़कर बड़े मौके तलाशने के मूड में हैं। यह समय सिर्फ कल्पना करने का नहीं, बल्कि अपने सपनों को हकीकत में बदलने की ठोस सोच बनाने का है।
फिर भी, मन का एक कोना आपको पुरानी आदतों और सुरक्षित दायरे से बाहर निकलने से रोक सकता है। जानी-पहचानी चीज़ें छोड़ना आसान नहीं होता, लेकिन वहीं रुके रहना आपकी प्रगति में बाधा बन सकता है। आज का दिन अपने आने वाले कदमों की योजना बनाने के लिए अनुकूल है। अपने अंदर उठ रही जिज्ञासा और उत्साह को नजरअंदाज न करें। समय आपको आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है, इसलिए आत्मविश्वास के साथ नए रास्ते की ओर कदम बढ़ाएँ।
Vastu Tips: गिनकर रोटियां बनाना शुभ या अशुभ ? जानें क्या कहते हैं वास्तु नियम
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार