Tarot Card Reading 12 February 2026: टैरो कार्ड संकेत दे रहे हैं कि मेष राशि के जातकों ने हाल ही में कुछ ऐसी बातों या लोगों से दूरी बनाई है जो आपको अंदर ही अंदर परेशान कर रहे थे। यह कदम उठाना आसान नहीं था, लेकिन आपकी आगे की प्रगति के लिए यह बहुत जरूरी था। अब धीरे-धीरे आपके मन की उलझनें सुलझ रही हैं और सोच में साफ़गोई आ रही है।
आप पहले से बेहतर समझ पा रहे हैं कि आपको अपने भविष्य को किस दिशा में ले जाना है। आत्मविश्वास बढ़ रहा है और जीवन में नई सकारात्मक ऊर्जा महसूस हो रही है। कोई नया विचार, योजना या अवसर आपको उत्साहित कर सकता है।
यह समय रुकने का नहीं, बल्कि पहल करने का है। आपके भीतर जो प्रेरणा की छोटी सी चिंगारी जगी है, वही आगे चलकर बड़ी उपलब्धि का कारण बन सकती है। खुद पर भरोसा रखें और पूरे विश्वास के साथ अपने कदम आगे बढ़ाएं।
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है।
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
द फूल
द मैजिशियन
द हाई प्रीस्टेस
द एम्प्रेस
द एम्परद हायरोफैन्ट
द लवर्स
द चेरीअट
स्ट्रेंथ
द हरमिट
व्हील ऑफ फॉर्च्यून
जस्टिस
द हैंग्ड मैन
डेथ
टेम्परेंस
द डेविल
द टॉवर
द स्टार
द मून
द सन
जजमेंट
द वर्ल्ड
Feng Shui Tips: फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है।