फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2026 में मंगल-सूर्य की युति से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, करियर-कारोबार में वृद्धि के योग

Mon, 15 Dec 2025 12:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Mangal Yuti 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति होने जा रही है। ज्योतिष में मंगल और सूर्य को एक बहुत ही प्रभावशाली ग्रह माना जाता है। मंगल-सूर्य की युति कुछ राशियों को अच्छा लाभ होगा।
 
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य और मंगल का गोचर - फोटो : adobe stock
Surya Mangal Yuti 2026: ज्योतिष में ग्रहों की युति को बहुत ही प्रभावशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। जब-जब दो या दो से ज्यादा ग्रह किसी एक राशि में युति करते हैं तो इसका सीधा प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि नया साल 2026 के शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में साल के शुरुआत में ही कई ग्रहों के गोचर से शुभ योग बनेगा। जनवरी 2026 में मकर राशि में सूर्य और मंगल की युति बनेंगी। ज्योतिष में सूर्य-मंगल की युति को बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली योग माना जाता है। सूर्य जहां ऊर्जा, तेज, नेतृत्व और मान-सम्मान के कारक हैं, वहीं मंगल साहस, पराकर्म और युद्ध के कारक होते हैं। सूर्य और मंगल का मकर राशि में एक साथ आना कुछ राशि वालों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। यह युति धन, मान-सम्मान, संपत्ति, करियर और कारोबार के लिहाज से बहुत ही अच्छा रहेगा। आइए जानते हैं मंगल सूर्य की युति साल 2026 में बनने पर किन राशि वालों की किस्मत जबसे ज्यादा चमकेगी इसके बारे में जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
मंगल-सूर्य की युति तुला राशि के जातकों के लिए उनके चौथे भाव में बनने जा रही है। चौथा भाव सुख-सुविधा, वैभव और संपत्ति का माना जाता है। ऐसे में इस युति के कारण तुलार राशि वालों को मकान या वाहन का सुख मिल सकता है। इसके अलावा जो लोग जमीन के कारोबार में हैं उनको अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके आत्म विश्वास और धन में वृद्धि के योग हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। सामाजिक जीवन में यश और कीर्ति की प्राप्ति होगी। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। 

Weekly Lucky Rashifal: दिसंबर का नया सप्ताह किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी ? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

विज्ञापन

3 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि 
मकर राशि वालों के लिए सूर्य-मंगल की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी मानी जाएगी। मकर राशि वालों के लिए सूर्य-मंगल की यह युति आपके लग्न भाव में बनेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास और व्यक्तित्व पर इसका सीधा असर देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं पर भारी होते दिखाई देंगे। आपकी व्यापार में रणनीति काम करेंगे जिससे कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। इस दौरान जो लोग नौकरी में उनको प्रमोशन और नई नौकरी के लिए कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत बनी रहेगी। जीवन साथी संग बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

Saptahik Rashifal 15 To 21 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का तीसरा सप्ताह

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए मंगल-सूर्य की युति आपके आय और लाभ के स्थान पर बनने जा रही है। ऐसे में आपके लिए कमाई के नए-नए स्त्रोत खुल सकते हैं। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनकी सैलरी में वृद्धि और प्रमोशन के योग बन रहे हैँ। अचानक से लाभ होने के प्रबल संकेत हैं। निवेश से अच्छा लाभ होता हुआ भी दिखाई पड़ रहा है। आने वाला समय निवेश के लिहाज से बहुत ही अनुकूल रहेगा। परिवार में संतान की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 
Saptahik Love Rashifal: शुक्र-चंद्रमा की युति लाएगी रिश्तों में नयापन, पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें