फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2022 : आज सूर्य ग्रहण पर गर्भवती महिलाएं कौन-कौन सी सावधानी बरतें...

Tue, 25 Oct 2022 06:54 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Grahan Me Pregnant Lady Kya Kare 2022: ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा-पाठ भी करना वर्जित माना गया है। इस दिन सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है।
विज्ञापन
Surya Grahan 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Grahan 2022 Precautions For Pregnant Ladies :  कल दिवाली थी और आज कार्तिक अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में भी दिखाई देगा। इस बार दिवाली के बाद ग्रहण पड़ने के कारण गोवर्धन पूजा एक दिन बाद मनाई जाएगी। 26 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा और भाई दूज का पर्व एक साथ मनाया जाएगा। साल 2022 में दो सूर्य ग्रहण का संयोग था। पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल 2022 लगा और अब दूसरा आंशिक सूर्य ग्रहण आज लग रहा है। धार्मिक नजरिए से ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ग्रहण पर किसी भी प्रकार का शुभ कार्य नहीं किया जाता है। ग्रहण के दौरान भगवान की पूजा-पाठ भी करना वर्जित माना गया है। इस दिन सभी मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान कई तरह की सावधानियां बरतनी पड़ती है। गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भ में पल रहे बच्चे पर ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं गर्भवती महिलाएं इस सूर्य ग्रहण के दौरान किन बातों का ध्याल रखना चाहिए।
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण आरंभ: शाम 04 बजकर 49 मिनट से

सूर्य ग्रहण समाप्त: शाम 06 बजकर 06 मिनट तक

अधिकतम ग्रहण का समय: शाम 05 बजकर 42 मिनट


गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर बरतें ये खास सावधानियां
  • ग्रहण के दौरान सूर्य की किरणें दूषित होती हैं। इसलिए गर्भवती महिलाएं को नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए सूर्य ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं घर से बाहर न निकलें।
  • गर्भवती महिलाओं को सूर्य ग्रहण के खत्म होने के बाद नहाना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान नुकीली चीजें का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान सोना अशुभ माना जाता है। इसलिए गर्भवती महिलाएं ग्रहण पर सोएं। बल्कि सूर्य से जुड़े मंत्रों का लगातार जाप करते रहना चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान कुछ भी खाना-पीना चाहिए।
  • सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपने पास दूर्वा घास रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें