फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar: 15 मई के बाद इन राशि वालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर

Mon, 05 May 2025 05:07 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

सूर्य अभी मंगलदेव की राशि मेष में विराजमान हैं और ये अब 15 मई  2025 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने के कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
सूर्य राशि परिवर्तन - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Gochar: सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। सूर्य के गोचर करने को सूर्य संक्रांति के नाम भी जाना जाता है। सूर्य अभी मंगलदेव की राशि मेष में विराजमान हैं और ये अब 15 मई  2025 को वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने के कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ के लिए सूर्य का गोचर अच्छा नहीं रहेगा। आइए जानते हैं सूर्य के राशि बदलने पर किन-किन राशि वालों को इसका बंपर फायदा मिल सकता है। 
विज्ञापन


सूर्य के गोचर का इन राशियों को मिलेगा लाभ
सिंह राशि

सूर्य के शुक्र के स्वामित्व वाली राशि वृषभ में गोचर करने से सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। करियर-कारोबार में आपकी अच्छी सफलता मिलेगी। परिवार के लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और वेतन वृद्धि भी मिल सकता है। 

कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही लाभकारी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। सफलता के नए मुकाम हासिल होंगे। सुख-सुविधाओं में इजाफा, धन-संपद में बढ़ोतरी के अच्छे योग हैं। शुभ समाचारों की प्राप्ति हो सकती है। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने के अच्छे आसार हैं। 

गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर

वृश्चिक राशि 
विज्ञापन

सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी साबित होगा। नए अवसरों की प्राप्ति होगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर में आपको नए-नए मुकाम हासिल करने में कामयाबी मिलेगी। सेहत अच्छी और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। 

Rashifal: इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, रिश्ते होंगे मधुर

मीन राशि
सूर्य का वृषभ राशि में गोचर बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। करियर-कारोबार में नए-नए अवसर आपको मिलेंगे। आप इस दौरान सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज हो सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धन के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला होगा। आपको अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। धन का आगमन आपके जीवन में इस दौरान सबसे ज्यादा रहेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें