Surya Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सूर्य एक माह में राशि बदलते हैं। सूर्य जब एक से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अब मीन राशि में है जो इससे पहले कुंभ राशि में थे। मीन राशि के स्वामी ग्रह देव गुरु बृहस्पति माने जाते हैं। ऐसे में सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करने के साथ ही खरमास की शुरुआत हो जाती है। आइए जानते हैं सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों पर किस तरह का असर देखने को मिलेगा।