फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2026: सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानिए कर्क, सिंह और कन्या पर कैसा होगा असर

Sun, 15 Mar 2026 01:08 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Gochar 2026: ग्रहों के राजा सूर्य अब गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में आ चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन।
विज्ञापन
1 of 4
सूर्य का मीन राशि में गोचर - फोटो : adobe stock
Surya Gochar 2026: सूर्य अब कुंभ से मीन राशि में आ चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य के गोचर को सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। सूर्य अब से करीब एक महीने तक गुरु बृहस्पति की राशि मीन में रहेंगे, फिर इसके बाद मेष राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से खरमास शुरू हो जाता है। ज्योतिष में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। सूर्य आत्मा, मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा और नेतृत्व करने कारक ग्रह होता है। सूर्य के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर प्रभाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर का कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों पर किसी तरह का प्रभाव होगाा। 
विज्ञापन

2 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य दूसरे भाव के स्वामी होते हैं और सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके नवम भाव में हुआ है। नवम भाव धर्म, भाग्य और आध्यात्म से जुड़ा हुआ होता है। ऐसें में आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। करियर में आपको अच्छी प्रगति देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का साथ आपको मिलेगा। आर्थिक रूप से आने वाला समय लाभदायक रहेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि, भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और जो लोग बिजनेस से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा अर्जित करने के अवसर मिल सकता है। व्यापार में आपको अच्छा लाभ होता है दिखाई देगा। 
विज्ञापन

3 of 4
सिंह राशि - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होते हैं और अब सूर्य का गोचर मीन राशि में होने से आपके आठवें भाव में होगा। आठवें भाव में गोचर होने से कुछ उलझनें और असुरक्षा की भावना आ सकती है। कार्यक्षेत्र में कुछ दिक्कतें आ सकती है। व्यवसाय के लिए आपको कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सेहत के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि वालों के लिए सूर्य 12वें भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का मीन राशि में गोचर आपके सप्तम भाव में हुआ है जिससे आपको कुछ गलतफमियों का शिकार होना पड़ सकता है। समय आपके लिए अनुकूल नहीं रहेगा। करियर-कारोबार में आपको ज्यादा मेहनत करनी नहीं पड़ेगी। वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें