Surya Gochar 2025:15 जून को सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष में सूर्य के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व होता है क्योंकि सूर्य व्यक्ति के आत्मा, साहस, ऊर्जा, नौकरी और मान-सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करने से यह 16 जुलाई तक इसी राशि में रहेंगे इसके बाद सूर्य कर्क राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य का यह राशि परिवर्तन सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष रूप से देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर करने से सिंह राशि के जातकों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा आइए जानते हैं।
Brahma Aditya Yog: सूर्य, बुध और गुरु बनाने जा रहे हैं शुभ योग, इन 3 राशियों को मिलेगा धनलाभ
सूर्य का गोचर 2025 और सिंह राशि पर प्रभाव
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य पहले भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य का मिथुन राशि में गोचर करने से यह आपके एकादश भाव में होंगे। ऐसे में सिंह राशि में सूर्य का गोचर आपके जीवन के अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेगा। आर्थिक जीवन में उन्नति और लाभ प्राप्त करने के योग बनेंगे। आपकी आमदनी में अच्छा खासा इजाफा होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी।सूर्य का यह गोचर आपके प्रेम संबंधों के लिहाज से उत्तम रहेगा। रिश्तों में मधुरता रहेगी। कार्यक्षेत्र में इस दौरान आपको उपलब्धि और नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकता है।
Mithun Sankranti: सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव
कुंडली में सूर्य
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में सूर्य को आत्मा का कारक माना जाता है और सूर्य सभी जीव में जीवन के संचार का प्रमुख स्त्रोत है। कुंडली में सूर्य व्यक्ति के मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, यश, प्रतिष्ठा, सफलता, उच्च पद, सरकारी नौकरी, साहस और पराक्रम का परिनिधित्व करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में सूर्य की मजबूती से व्यक्ति का व्यक्तित्व मजबूत होता है। कुंडली में अगर सूर्य उच्च अवस्था में हैं और शुभ ग्रहों की उस पर द्दष्टि पड़ रहा है तो व्यक्ति को समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है। व्यक्ति ऊंचा मुकाम को हासिल करता है। व्यक्ति सरकारी और राजनीति के क्षेत्र में बहुत ऊंचे पद पर जाता है। वहीं जब सूर्य कुंडली में कमजोर अवस्था में रहता है तो व्यक्ति को सेहत संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।