sun transit 2026: ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य ऊर्जा, आत्मविश्वास, साहस, नेतृत्व क्षमता, खुशी, नेतृत्व क्षमता, मान-सम्मान और पिता आदि का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य एक राशि में लगभग एक माह तक रहते है फिर इसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। सूर्यदेव के गोचर करने से सभी 12 राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। मार्च के महीने में सूर्य गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर से कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित हो सकता है। आइए जानते हैं सूर्य के गोचर करने से सभी 12 राशियों में किनको फायदा होगा और किसको नुकसान।
सूर्य का गोचर इन राशियों के लिए शुभ
सूर्य का मीन राशि में गोचर करने से मीन, कुंभ, वृषभ, मिथुन और धनु राशि वालों की किस्मत में बदलाव दिखाई देगा। इन राशि वालों को वाहन और प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आय में वृद्धि होगी। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के लिए बेहतर अवसर मिल सकता है। वहीं कुछ को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में कोई अच्छी डील हो सकती है।
इन राशि वालों को रहना होगा सतर्क
सूर्यदेव के मीन राशि में गोचर करने से कर्क, कन्या और तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा। धन हानि होने के संभावना है और खर्चों में वृद्धि हो सकती है। फिजूलखर्च हो सकते हैं। ऐसे में आपको पूरे महीने बजट बनाकर चलना होगा। जो लोग नौकरी में हैं उनको अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा। लापरवाही में कुछ नुकसान आपको हो सकता है।
इन राशि वालों के लिए मिलाजुला
सूर्य के मीन राशि में गोचर करने से मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए एक महीने का समय काफी मिलाजुला रहने वाला होगा। आय में इजाफा हो सकता है और लेनदेन के मामलों में आपको संभलकर रहना होगा।