फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 दिसंबर को ग्रहण और 6 ग्रहों का संयोग, जानें राशियों पर इसका असर

Sat, 07 Dec 2019 03:05 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
solar eclipse
विज्ञापन
साल का अंतिम सूर्यग्रहण 26 दिसंबर को लगेगा। यह ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। भारत में सूर्य ग्रहण पूरे 2 घंटे 52 मिनट तक रहेगा। सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर की सुबह लगभग 8 बजे से शुरू हो जाएगा जो 10 बजकर 56 मिनट पर समाप्त होगा। 
विज्ञापन


सूर्य ग्रहण के दिन 6 ग्रह धनु राशि में   
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार यह ग्रहण 26 दिसंबर को मूल नक्षत्र और धनु राशि में होगा। ग्रहण पर सूर्य, बुध, गुरु, शनि, चंद्रम और राहु-केतु धनु राशि में एक साथ रहेगा।

सूतक काल- 26 दिसंबर 2019
सूर्य ग्रहण पर सूतक काल 12 घंटे पहले और चंद्र ग्रहण पर 5 घंटे पहले से सूतक आरंभ हो जाता है। सूतक काल को अशुभ माना जाता है। 25 दिसंबर की रात 8 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा, जो ग्रहण के मोक्ष के साथ समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी 12 राशियों पर असर
इस ग्रहण का लगभग सभी राशियों पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।  

साल 2020 के ग्रहण कब- कब 

पहला चंद्र ग्रहण 
10 जनवरी को लगेगा जो भारत में देखा जा सकेगा। 

दूसरा चंद्र ग्रहण 
साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5 जून को लगेगा। इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता भारत में रहेगी।

तीसरा चंद्र ग्रहण 
5 जुलाई 2020 को पड़ेगा।

चौथा चंद्र ग्रहण 
30 नवंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पडेगा। यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

पहला सूर्य ग्रहण 
21 जून को लगने वाला है। भारत में दिखाई देगा।

दूसरा सूर्य ग्रहण
14 दिसंबर 2020 को लगने वाला है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें