फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Uday 2026: कुंभ राशि में शुक्र हुए उदय, मेष राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा

Wed, 18 Feb 2026 05:59 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Uday 2026: 17 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में उदय हो चुके हैं। शुक्र के उदय होने पर आइए जानते हैं मेष राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव दिखाई देगा। 
विज्ञापन
शुक्र का कुंभ राशि में उदय - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shukra Uday 2026: शुक्र अब कुंभ राशि में उदय हो चुके हैं। ज्योतिषशास्त्र में शुक्र को प्रेम, विवाह, सौंदर्य, कला, आकर्षण और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र मजबूत स्थिति में होते हैं उनको सभी तरह के भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है। ऐसे में शुक्र के उदय होने पर सुख-सुविधाओं और धन-दौलत में अच्छा इजाफा देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 17 फरवरी 2026 को शुक्र कुंभ राशि में उदय हो चुके हैं। ऐसे में कई राशि वालों के जीवन में शुक्र के उदय होने का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। शुक्र के कुंभ राशि में उदय होने से भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी, लंबी दूर की यात्रा और प्रेम संबंधों में मिठास आती है। शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, कला, सौंदर्य, भोग-विलास, धन-संपदा आदि का कारक ग्रह माना जाता है। जब किसी की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है तो व्यक्ति का स्वभाव बहुत ही आकर्षक, प्रभावशाली और रोमांटिक रहता है। आइए जानते हैं शुक्र के उदय होने से मेष राशि वालों पर किस तरह का प्रभाव दिखेगा आइए जानते हैं। 

विज्ञापन


मेष राशि पर शुक्र के उदय का प्रभाव

  • मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सातवें भाव के स्वामी होते हैं। 
  • शुक्र का कुंभ राशि में उदय होना आपके ग्यारहवें भाव में होगा। 
  • शुक्र के प्रभाव के कारण आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिलेगा।
  • करियर से जुड़े मामलों में आपको लंबी दूरी की यात्राएं करनी पड़ सकती है। 
  • जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको शानदार मुनाफा अर्जित हो सकता है। 
  • आर्थिक रूप से आने वाला कुछ दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा। 
  • सेहत के मामले में शुक्र का गोचर अच्छा फल दे सकता है। 

कुंडली में कमजोर शुक्र का प्रभाव

विज्ञापन

-  कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होने पर वह सुखी वैवाहिक जीवन और संतान सुख से वंचित रहता है।
- कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर यौन सुख नहीं प्राप्त होता है। इसके अलावा व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से भी घिरा रहता है।
- अगर किसी जातक की कुंडली में शु्क्र ग्रह कमजोर हो तो जातक भौतिक सुख-सुविधाओं से वंचित रहता है।
- कमजोर शुक्र होने पर व्यक्ति धर्म और अध्यात्म की तरफ जाता है। भोग विलासिता में मन नहीं लगता है।

कुंडली में शुक्र के मजूबत होने पर प्रभाव
- जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह का प्रभाव सकारात्मक रहता है यानी शुक्र ग्रह बली होते हैं वे बहुत ही सुंदर और आकर्षक होते हैं।
- शुक्र ग्रह के कुंडली में मजबूत होने पर व्यक्ति का आत्मविश्वास ऊंचा होता है और वह सभी लोगों में काफी लोकप्रिय होता है।
- ऐसे जातक समाज में काफी ख्याति और मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- जब भौतिक सुखों में वृद्धि होने लगे तो यह शुक्र के शुभ संकेत हैं।
- व्यक्ति को किसी कार्य में अचानक से लगातार सफलताएं मिलने प्रारंभ होने लगे तो समझिए यह मजबूत शुक्र के संकेत हैं।
- जब व्यक्ति के जीवन में सुख-सुविधाओं और मान-सम्मान में वृद्धि होने लगे तो कुंडली में शुक्र मजबूत मजबूत होता है।
- कुंडली में शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति कला और मनोरंजन के क्षेत्र में सफलताएं प्राप्त करता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें