फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के उदय होने पर इन राशियों के जीवन में आएगा अहम बदलाव, सुख-वैभव की होगी प्राप्ति

Tue, 27 Jan 2026 01:53 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

वैदिक पंचांग के अनुसार, 01 फरवरी को सुख और वैभव के दाता ग्रह शुक्र उदित होंगे। शुक्र के उदय होने पर कुछ राशि वालों का लाभ मिल सकता है। 
 
विज्ञापन
शुक्र उदय 2026 - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की चाल समय-समय पर बदलती रहती है, इसके अलावा ये ग्रह अस्त और उदित भी होते है। ग्रहों के अस्त और उदय होने का प्रभाव भी देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के प्रभाव देखने को मिलता है। शुक्र ग्रह अभी मकर राशि में हैं और 01 फरवरी को यह इस राशि में रहते हुए उदित होंगे। शुक्र के उदित होने से कुछ राशि वालों का भाग्य चमक सकता है। इससे भौतिक सुख-सुविधाओ,करियर-कारोबार में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के मकर राशि में उदित होने से किन-किन राशि वालों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


मेष राशि 
  • मेष राशि वालों के लिए शुक्र का मकर राशि में उदय बहुत ही शुभ और लाभकारी रहेगा।
  • शुक्रदेव अभी आपकी राशि से दशम भाव में हैं ऐसे में इनके उदित होने पर करियर-कारोबार में तरक्की मिलेगी। 
  • जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के बेहतर अवसरों की प्राप्ति है। 
  • व्यापार में तरक्की और कोई नई डील हासिल हो सकती है। 
  • जो लोग राजनीति के क्षेत्र में सक्रिय हैं उनको मान-समान और संपत्ति से जुड़े कुछ अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। 
कर्क राशि
  • कर्क राशि वालों के लिए शुक्र का उदय होना बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। 
  • शुक्र ग्रह का यह उदय आपकी राशि से सप्तम भाव होगा। जिससे वैवाहिक जीवन अच्छा और शानदार रहेगा। 
  • पारिवारिक जीवन में सुख, शांति मिलेगी और मानसिक चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। 
  • आर्थिक लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग है जिससे आपका बैंक बैलेंस बिगड़ेगा। 
Budh-Shani Dashank Yog: दशांक योग बनाएगा 4 राशियों को मालामाल, कारोबार में मिलेगी बड़ी सफलता

मीन राशि 
  • मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदय होना बहुत ही सकारात्मक साबित होगा। 
  • शुक्र ग्रह आपकी राशि से 11वें भाव में उदित होगा। इससे आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। 
  • आय के नए-नए स्तोत्रों में इजाफा देखने को मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक तरक्की में बढ़ोतरी होगी। 
  • शुक्र के उदय होने पर प्रेम संबंधों में चली आ रही कई तरह की गलफहमियां दूर होंगी। 
  • संतान संबंधी किसी तरह के शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
विज्ञापन


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें