फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Guru Yog 2025: शुक्र-गुरु के योग से बना दुर्लभ संयोग, इन 3 राशि वालों के बंद किस्मत का खुलेगा ताला

Mon, 22 Dec 2025 01:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

ज्योतिष में गुरु और शुक्र को बहुत ही महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। गुरु-शुक्र के खास संयोग से षडाष्टक योग का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों को खूब लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
गुरु-शुक्र की युति - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष में शुक्र और गुरु को बहुत ही शुभ ग्रह माना गया है। ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हैं जिसके चलते दूसरे ग्रहों के साथ युति संबंध भी बनाते हैं और शुभ और अशुभ दोनों ही तरह के योग का निर्माण होता है। आपको बता दें कि भाग्य और वैवाहिक सुख के दाता ग्रह गुरु अभी मिथुन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं, जो जून 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में इस दौरान किसी न किसी ग्रह के युति या द्दष्टि संबंध जरूर होगी।  19 दिसंबर 2025 को सुबह 7 बजकर 12 मिनट पर गुरु-शुक्र एक दूसरे से 150 डिग्री पर थे जिसके चलते षडाष्टक द्दष्टि योग का निर्माण हुआ था। आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के 150 डिग्री पर होने पर किन राशि वालों को बंपर लाभ मिलने की संभावना है। 
Saptahik Rashifal 22 To 28 Dec 2025): जानें 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिसंबर का ये सप्ताह
 
विज्ञापन

2 of 4
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र कुंडली के आठवें भाव और दूसरे भाव में गुरु संचरण कर रहे हैं। ऐसे में बना षडाष्टक योग इस राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले बेहतर होगी। लंबे समय से चली आ रही धन की समस्या दूर होगी। गुरु की विशेष कृपा आपके ऊपर देखने को मिलेगी करियर के क्षेत्र में काफी लाभ आपको मिलेगा। नौकरी में नए-नए अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापार भारी मुनाफे का योग है। 

Budh Gochar: साल के आखिरी गोचर से इन 3 राशि वालों की बदल सकती हैं तकदीर, जीवन में दिखेंगे ये बड़े परिवर्तन

विज्ञापन

3 of 4
कर्क राशि - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र से बना षडाष्टक योग कई मायनों में अच्छा और खास साबित होगा। आफकी राशि से गुरु दूसरे और शुक्र पंचम भाव में विराजमान हैं ऐसे में आपको करियर और व्यापार में बंपर लाभ मिलेगा। जीवन में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती है। परिवार के हर एक सदस्यों का साथ मिलेगा। आय में इजाफा होने के योग हैं और भविष्य में अच्छा लाभ हासिल होगा। 

Swapna Shastra: ये सपने जीवन में देते हैं खुशियों की दस्तक, क्या आपको भी देते हैं दिखाई ?

विज्ञापन

4 of 4
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए गुरु-शुक्र का षडाष्टक योग कई मायनों में शुभ और खास रहेगा। गुरु आपकी राशि से सातवें और शुक्र आपकी राशि से बारहवें भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान करियर-कारोबार में आपको मनचाहा लाभ मिलेगा। व्यापार में नया लाभ और नई तरह की डील हासिल हो सकती है। कोई बड़ी डील आपको हासिल हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं। सेहत इस दौरान अच्छी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें