फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनि-शुक्र का होली से पहले बनेगा दुर्लभ संयोग, इन राशियों के लिए धन-दौलत में हो सकता है इजाफा

Mon, 02 Feb 2026 03:49 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

इस वर्ष होली से पहले ग्रहों का अनोखा संयोग बना हुआ है जिसमें शनि और शुक्र की युति होगी। इस युति का लाभ सबसे ज्यादा कुछ राशि वालों को होगा। 
विज्ञापन
कुंभ राशि में शुक्र-शनि की युति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैदिक ज्योतिष में ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। कई अवसरों पर जब हिंदू व्रत-त्योहार आते हैं और उसमें कोई ग्रह राशि परिवर्तन जिसका विशेष महत्व होता है। इस बार होली का त्योहार 4 मार्च को है। आपको बता दें होली से 2 दिन पहले शुक्र और शनि की युति होने वाली है, ऐसे में कुछ राशि वालों की किस्मत में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। जो लोग बेरोजगार है उनको नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी राशियां होंगी भाग्यशाली। 
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि और शुक्र की संयोग बहुत ही लाभकारी और सुखद रहेगा। यह योग आपकी राशि से कर्म भाव में बनने जा रहा है। इससे आपके करियर-कारोबार में बेहतर लाभ और तरक्की की संभावना है। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आय में इजाफा और पारिवारिक सुख-शांति मिलेगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है। 

Mulank 2 Career: इन क्षेत्रों में खूब नाम कमाते हैं मूलांक 2 वाले, चुनें थिएटर या काउंसलिंग जैसे करियर ऑप्शन

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनि-शुक्र की युति बहुत ही अनुकूल साबित होगी। यह संयोग आपकी कुंडली से आय और लाभ के स्थान पर बनेगा। इस दौरान आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोतों से धन कमाने के बेहतर अवसर मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। 

Shani Sade Sati: साल 2026 ही नहीं 27 तक भी बढ़ी रहेंगी इन 3 राशि वालों की परेशानियां

मीन राशि
विज्ञापन

मीन राशि वालों के लिए शुक्र और शनि का संयोग बहुत ही शुभ और सकारात्मक साबित होगा। यह युति आपकी राशि से लग्न भाव में बनेगी। जिससे आपके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जो लोग अविवाहित है उनको विवाह के योग बनेंगे और अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं। आपके मान-सम्मान में इजाफा देखने को मिलेगा। 

Weekly Rashifal (2- 8 Feb 2026): जानें कैसा रहेगा 12 राशियों के लिए फरवरी का पहला सप्ताह

विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें