ज्योतिष में शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना जाता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जो एक राशि में लगभग ढाई वर्षों तक रहते हैं। जब शनि की चाल बदलती है तो इसका प्रभाव सभी राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। आपको बता दें शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं और 9 अक्तूबर 2026 तक शनि बुध रेवती नक्षत्र में विराजमान रहने वाले हैं। शनि का नक्षत्र परिवर्तन कुछ राशि वालों के लिए अच्छा और शुभ हो सकता है। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर करना बहुत ही शुभ और लाभकारी रहने वाला होगा। इससे आपके धन प्राप्ति के नए-नए अवसर मिलेंगे। जो लोग व्यापार में हैं उनको बिजनेस से अच्छा खासा लाभ होगा। इस दौरान अचानक धन प्राप्ति के योग बनेंगे।
तुला राशि
बुध के नक्षत्र में शनि का गोचर करना तुला राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ साबित होगा। धन प्राप्ति के अवसरों में वृद्धि होगी। यह समय आने वाले समय में आपके के लिए कई तरह के अवसरों में वृद्धि करेगा। जो लोग किसी काम-धंधे के मामले में कोई योजना बना रहे हैं उनको अच्छी कामयाबी मिलने वाली है। पारिवारिक मामलों में आपको परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा।
कन्या राशि
शनि का नक्षत्र परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही फायदेमंद रहने वाला होगा। जो लोग बिजनेस में हैं उनको आने वाले समय में कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। लेन-देन के मामलों में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपकी आय में अचानक वृद्धि होगी जिससे आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। जो लोग किसी काम के सिलसिले में घर से बाहर हैं उनको कुछ नए रास्ते मिल सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और अच्छा साबित होगा। बुध के रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर बहुत ही शुभ और शानदार रहेगा। इस दौरान आपकी आय में अचानक से फायद होगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। विवाह में आ रही कठिनाईयां दूर होंगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।