शनि की साढ़ेसाती का नाम आते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। लोग ऐसे मानने और समझने लगते हैं कि अब उनके ऊपर शनि की अशुभ द्दष्टि पड़ने से जीवन में परेशानियां ही आएंगी। लेकिन हर किसी को शनि की साढ़ेसाती से डरना नहीं चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि न्याय औ कर्मफलदाता है जो वह इसी के आधार पर शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि बिना वजह किसी को कष्ट नहीं देते हैं बल्कि व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। जब भी शनि का गोचर होता है तो कुछ राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है लेकिन साढ़ेसाती का प्रभाव हर व्यक्ति के लिए एक जैसा नहीं होता है। शनि की साढ़ेसाती में कई लोगों के जीवन में धन लाभ, तरक्की और मान-सम्मान लेकर आता है।
शनिदेव कर्मफलदाता
शनिदेव हर एक व्यक्ति को उनके कर्मो के आधार पर ही शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। जो व्यक्ति हमेशा ईमानदारी, कड़ी मेहनत और लगन से कोई काम करता है शनि उनको कभी कष्ट नहीं देते हैं। शनिदेव व्यक्ति को उनकी मेहनत का उचित फल देते हैं। अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि की साढ़ेसाती या फिर अशुभ छाया है फिर भी शनि अच्छे फल ही देते हैं। जो लोग जीवन में अच्छे कर्म करता है उसे साढ़ेसाती के दौरान ही अच्छी सफलता और आर्थिक लाभ मिलता है।
ऐसे लोगों पर हमेशा रहती है शनिदेव की विशेष कृपा
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जो लोग अपने काम के प्रति ईमानदार और मेहनती होते हैं, साथ ही अनुशासन प्रिय और कर्तव्य का पालन करने वाले होते हैं उनके ऊपर शनिदेव की विशेष कृपा मिलती है। ऐसे लोगों के ऊपर साढ़ेसाती का प्रभाव होने के बाद भी करियर में नए तरह के अवसर मिलते हैं। इस तरह के लोग नौकरी में प्रमोशन, कारोबार में विस्तार और मान-सम्मान में वृद्धि पात हैं। शनिदेव ऐसे लोगों की राह में कभी परेशानियां नहीं आने देते हैं।
Weekly Horoscope: इस सप्ताह इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, सफलता और खुशियों का मिलेगा बड़ा तोहफा
साढ़ेसाती से डरे नहीं बल्कि अच्छे कर्म करें
विद्वान ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जिन लोगों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती लगी हुई होती है उनको डरने के बजाय व्यक्ति को अपने कर्मों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। जो लोग ईमानदारी, लगन और मेहनत से काम करते हैं और गलत अचारण करने से बचते हैं शनि की साढ़ेसाती का शुभ प्रभाव ही होता है। वहीं दूसरी तरफ जो लोग छल, कपट, आलस्य और बेईमानी करते हैं उनको शनिदेव हमेशा ही कष्ट देते हैं। ऐसे मे अक्सर देखा जाता है जो लोग सही रास्ते पर चलते हुए अच्छे कर्म करते हैं वे साढ़ेसाती के दौर में भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करते हैं।
July Monthly Horoscope: जुलाई का मासिक राशिफल ला रहा है बड़ा बदलाव, 4 राशियां रहेंगी जबरदस्त फायदे में
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।