इस बार धनतेरस का त्योहार बहुत ही खास रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार धनतेरस 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धनतेरस का पर्व दिवाली से एक दिन पहले आता है। धनतेरस पर सोना-चांदी से बने आभूषण और नई चीजों की खरीदारी करने की परंपरा है। इस बार धनतेरस के दिन कर्मफलदाता और न्याय के देवता भगवान शनि चाल बदलेंगे। 25 अक्तूबर को शनिदेव वक्री से मार्गी होने जा रहे हैं। शनिदेव जुलाई माह से वक्री अवस्था में हैं। धनतेरस पर शनि की सीधा चाल चलने से इस त्योहार का विशेष महत्व हो गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबेस मंद गति चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि के मार्गी होने पर सभी राशियों के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। लेकिन धनतेरस पर शनि की सीधी चाल से चार राशियों के लोगों के जीवन में बहुत ही सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।