फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: शनि के मीन राशि में गोचर से सिंह राशि पर ढैय्या शुरू, जानें साल 2027 तक प्रभाव

Thu, 12 Jun 2025 06:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनि 29 मार्च 2025 को गुरू के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। शनिदेव इस राशि में जून 2027 तक रहेंगे। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
 
विज्ञापन
शनि के गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Gochar 2025: शनिदेव को न्यायाधिपति और कर्मफलदाता माना जाता है। ये सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं जो किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं फिर उसके बाद दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता दें कि शनि 29 मार्च 2025 को गुरू के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। शनिदेव इस राशि में जून 2027 तक रहेंगे। आइए जानते हैं शनि के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि के जातकों के जीवन में किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन


शनि का मीन राशि में गोचर
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, शनि ढाई साल तक अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में रहने के बाद बीते 29 मार्च को गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में प्रवेश कर चुके हैं। शनि इस राशि में जून 2027 तक रहेंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि कुंडली के छठे और सातवें भाव के स्वामी होकर यह आपके अष्टम भाव में इस समय विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में कंटक शनि की ढैया आरंभ हो चुकी है। ऐसे में इस राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। शनि देव का अष्टम भाव में गोचर करने से यह आपके दशम, द्वितीय और पंचम भाव को देखेंगे। ऐसे में आपके कार्यक्षेत्र में प्रभाव के देखने को मिलेगा। 

Guru Uday: 9 जुलाई को गुरु होंगे मिथुन राशि में उदय, जानें सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

- शनि के मीन राशि में गोचर करने से सिंह राशि पर शनि की ढैय्या आरंभ हो चुकी है। ऐसे में करियर के मामले में आने वाला समय अच्छा नहीं कहा जा सकता है। कार्य में लगातार समय-समय पर परेशानियां आती रहेंगी। और वहीं जो लोग नौकरी की तलाश में उनको ज्यादा चिंता करने की जररूत नहीं है। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। 
विज्ञापन


- सिंह राशि के जातकों पर शनि की ढैय्या शुरू होने के कारण जो लोग किसी काम-धंधे या फिर बिजनेस में है उनको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। अग आप कोई नया व्यापार शुरू करने वाले हैं तो यह समय अनुकूल नहीं है। बिजनेस में आपके ऊपर आपके विरोधी आपके ऊपर हावी हो सकते हैं। 

- वहीं अगर सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आपके खर्चों में अप्रत्याशित रूप से बढ़ोतरी हो सकती है। धन से जुड़े मामलों सफलता मिल सकती है। 

Rashifal 13 June: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को लाभ के अवसरों में हो सकती है वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें