फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2025: शनिदेव चलेंगे मीन राशि में सीधी चाल, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Tue, 06 May 2025 01:24 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

शनिदेव मीन राशि में गोचर होने के बाद जुलाई में वक्री होंगे और साल के अंत में मार्गी चाल से चलेंगे। शनि के साल के अंत तक मीन राशि में मार्गी होने की वजह से कुछ राशि वालों के ले लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन
शनि साल 2025 में मीन राशि हैं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Shani Gochar 2025: न्याय और कर्मफलदाता शनि इसी साल 29 मार्च को अपनी स्वराशि कुंभ की यात्रा को विराम देते हुए गुरु के स्वामित्व वाली राशि मीन में गोचर कर चुके हैं। शनिदेव मीन राशि में साल 2027 तक रहेंगे। शनिदेव मीन राशि में गोचर होने के बाद जुलाई में वक्री होंगे और साल के अंत में मार्गी चाल से चलेंगे। शनि के साल के अंत तक मीन राशि में मार्गी होने की वजह से कुछ राशि वालों के ले लिए अच्छे दिन की शुरुआत हो सकती है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे धन लाभ के योग भी बनेंगे। आइए जानते हैं किन राशि वालों के लिए शनि का मीन राशि में मार्गी होना भाग्यशाली रहेगा। 
विज्ञापन


वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। यहां से शनिदेव आपकी राशि से आय के भाव पर सीधी चाल से चलेंगे। आपकी आय में लगातार इजाफा देखने को मिलेगा। आय के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में कोई बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

Surya Gochar: 15 मई के बाद इन राशि वालों के शुरू हो सकते हैं अच्छे दिन, सूर्य करेंगे वृषभ राशि में गोचर
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। शनिदेव आपके लाभ के मौके में वृद्धि कराएंगे। शनिदेव आपके कर्म के भाव में मार्गी होंगे। करियर-कारोबार में आपको तरक्की मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में अचानक कोई बड़ा लाभ और नई योजनाएं कारगर साबित हो सकती हैं। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठआ में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आने वाला समय अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मिठास रहेगी 

गुरु-आदित्य राजयोग के बनने से इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत, बढ़ेंगे लाभ के अवसर

विज्ञापन

मीन राशि
शनिदेव का मीन राशि में मार्गी होना अच्छा संकेत है। यहां से शनिदेव आपकी राशि से चौथे भाव पर मार्गी होंगे। जिससे आपकी सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। वाहन और प्रापर्टी के मामले में आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। करियर-कारोबार में आपको तरक्की के अच्छे योग मिल सकते हैं। छोटी-मोटी यात्राओं का संयोग भी बनेगा। 

Rashifal: इस सप्ताह मेष सहित इन राशि वालों के प्रेम जीवन में आएगा बदलाव, रिश्ते होंगे मधुर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें