फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी मासिक राशिफल वृश्चिक : विदेश जाने का सच होगा सपना लेकिन प्रेम संबंधों को लेकर रहें सावधान

Fri, 01 Feb 2019 01:17 PM IST
Ayush Jha ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
राशि
विज्ञापन
Scorpio Horoscope February
विज्ञापन


व्यावसायिक पक्ष

इस मास में मनोबल की कमी आपके दैनिक व्यावसायिक कार्यों को प्रभावित कर सकती है। परन्तु विदेश मे नौकरी पाने के उत्तम योग बने हुए है। ग्रह योगों के कारण बौद्धिक योग्यता की शुभता से आप अपने कार्यों को पूरा करने में सफल हो सकते हैं। अधीनस्थ निष्ठावान सिद्ध हो सकते है। परन्तु अधिकारों को लेकर होने वाली नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मास के अंत में विदेशी स्थानों की योजनाओं पर धन विनियोजन के लिये समय अभी अनुकूल नहीं है। इस संबंध में अधिक सूझ-बूझ की आवश्यकता रहेगी। इस अवधि में आप अपने व्यावसायिक ज्ञान में वृद्धि का प्रयास कर सकते हैं।
 
आर्थिक पक्ष 
इस मास विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्त होने से प्रेरित होकर, आप और अधिक जोश के साथ कार्य करने का प्रयास करेगें। साझेदारी वाले क्षेत्रों में स्त्रियां आपकी धन हानि का कारण बन सकती है। आमदनी की दृष्टि से समय आपके पक्ष में रहेगा। मास के मध्य में दिया गया धन वापस लेने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु अभी धैर्य रखने से कुछ समय बाद स्थिति आपके अनुकूल हो जाएगी। कार्यों को समय पर पूरा करने की भावना का विकास होगा। मास के अंत में निरन्तर मेहनत में लगे रहना आपके लिये सामान्य बात है। किन्तु आत्मविश्वास इस समय में कमजोर हो सकता है। 
विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष 
मास की इस अवधि में आपके व्यवहार के कारण परिवार की शान्ति भंग हो सकती है। इस मास के पहले सप्ताह में दांपत्य जीवन में अधिकारों की विषमता को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। मास के मध्य में व्यावसायिक कार्यों में अधिक व्यस्त होने के कारण आप अपने परिवार को पूरा समय नहीं दें पाएंगे। इस समय में आपका अपने पिता से विरोध और अधिक बढ़ सकता है। परन्तु संतान के पक्ष से स्थिति शुभ बनी हुई है। संतान प्राप्ति के सन्दर्भ में आपकी इच्छा पूर्ति की संभावनाएं बन रही है। मास की अंतिम अवधि में परिवार व दांपत्य जीवन में आ रही सुख की कमी दूर हो सकती है।

प्रेम संबन्ध  
आपकी व्यस्तता अन्यत्र विषयों में होने के कारण आपके प्रेम संबन्धों की मधुरता में कमी आयेगी। इस स्थिति में आप दोनों को मेल-मिलाप के अवसर कम मिलने की संभावनाएं बन रही है। मास के मध्य अवधि में मित्र के सहयोग के फलस्वरूप  आपके व्यावसायिक कार्य पूरे होगें। उपयुक्त समय देने से आप अपने संबन्धों को फिर से मधुर बनाने में सफल रहेगें। मध्य अवधि में आपके स्वभाव की मधुरता की कमी आपके प्रेमी के साथ संबन्धों को प्रभावित कर सकती है। इसके अतिरिक्त मित्रों के साथ भी आपके कटु संबन्ध रह सकतें हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य
इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही घातक सिद्ध हो सकती है। इसके अतिरिक्त इस समय आपमें रोगों से लड़ने की शक्ति में कमी रहेगी। सावधानी न रखने से आप रोगों के प्रभाव में शीघ्र आ सकते हैं। मध्य अवधि में पिता का सहयोग न मिलना आपकी चिन्ताओं में वृ्द्धि कर सकता है। इसके अतिरिक्त मास के अंत में सफलता के पीछे भागने के स्थान पर अपना ध्यान रखने का प्रयास करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें