फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सावन राशि अनुसार ऐसे करें भगवान शिव का अभिषेक, मिलेगा शुभ फल

Mon, 23 Jul 2018 11:55 AM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है ऐसे में जो भक्त श्रद्धा पूर्वक भगवान शिव की आराधना करता है उसकी हर मनोकामना जरूर पूरी होती ही है। सावन के महीने में किए गए अभिषेक से कुंडली में अशुभ ग्रह का प्रभाव कम होता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस सावन सभी 12 राशियों के लिए भगवान शिव को किस- किस चीज से अभिषेक करने पर मनोकामना पूरी होगी, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

 
मेष राशि- भगवान शिव को शहद, गन्ने का रस से अभिषेक  करने पर इस राशि के जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

वृष राशि- वृष राशि वाले कच्चे दूध और दही से अभिषेक करें।

मिथुन राशि- लाल फूल, बिल्वपत्र और फलों के रस से शिवजी का अभिषेक करने से उत्तम फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि- कच्चे दूध और मक्खन से शिव का अभिषेक करें।

सिहं राशि- सिंह राशि वालों को शहद और गुड़ से शिवजी का अभिषेक करने से इस राशि के जातकों को परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कन्या राशि- गंगाजल से शिवजी का अभिषेक करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- धतुरा, दूध, दही और गन्ने के रस से शिवजी का करें अभिषेक।

वृश्चिक राशि- लाल फूल और शहद से अभिषेक करने से भगवान इस राशि वालों पर अपनी कृपा बरसाएंगे।

धनु राशि- देशी घी और पीले फूल के साथ लाल चंदन से शिवजी का करें अभिषेक।

मकर राशि- तिल और सरसों के तेल से इस सावन भगवान शिव का अभिषेक करने से हर मनोकामना पूरी होगी।

कुंभ- कच्चा दूध, दही और नीले पुष्प।

मीन- गन्ने का रस, शहद, बादाम, बिल्वपत्र, पीले फल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें