फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar 2022: 12 जुलाई से मकर राशि में होंगे शनिदेव, इन तीन राशियों को कुछ साल तक नहीं देंगे कष्ट

Mon, 04 Jul 2022 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
shani gochar 2022: शनि सभी 12 राशियों का एक चक्कर काटने में 30 वर्षों का समय लगाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने गए इस कारण से इनका प्रभाव जातकों के ऊपर लंबे समय तक रहता है। - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषशास्त्र में शनि का राशि परिवर्तन बहुत ही महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। शनि हर ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। इस प्रकार किसी एक राशि में दोबारा से शनि के आने के लिए करीब 30 वर्षों का समय लगता है। शनि सभी 12 राशियों का एक चक्कर काटने में 30 वर्षों का समय लगाते हैं। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह माने गए इस कारण से इनका प्रभाव जातकों के ऊपर लंबे समय तक रहता है। शास्त्रों में शनिदेव को कर्मफलदाता माना गया है। शनि अच्छे कर्म करने वालों को अच्छा और बुरे कर्म करने वालों का बुरा फल प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Shani Amavasya - फोटो : Instagram
शनि हर ढाई साल में राशि बदलते हैं लेकिन कई बार ये बीच में वक्री और मार्गी भी होते हैं। ऐसे में इस वर्ष शनि का राशि परिवर्तन दो चरणों में हो रहा है। शनि साल 2022 में 29 अप्रैल को मकर राशि की यात्रा को विराम देते हुए कुंभ राशि में प्रवेश कर लिया था, फिर जून में वक्री हुए और अब 12 जुलाई को वक्री शनि मकर राशि में आ जाएंगे। शनि देव इस प्रकार 6 महीनों के लिए मकर राशि में विराजमान रहेंगे।
विज्ञापन

3 of 6
Shani Dev - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 23 अक्तूबर 2022 तक शनि वक्री यानी उल्टी चाल ही चलेंगे। 12 जुलाई को शनिदेव सुबह के समय पर मकर राशि में आ जाएंगे जहां पर ये करीब 6 महीनों तक रहेंगे। फिर इसके बाद 7 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में अपनी यात्रा को आरंभ कर देंगे। 12 जुलाई को शनि के मकर राशि राशि में आने से एक बार फिर से धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन और तुला राशि पर शनि की ढैय्या शुरू हो जाएगी। 

4 of 6
Scorpio - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री अवस्था में दोबारा से मकर में प्रवेश किसी वरदान से कम नहीं है। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। नई बनाई गई रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। नौकरी में बेहतर अवसरों की प्राप्ति होगी। धन लाभ की अच्छी संभावना है। परिवार में सुख-समृद्धि और शांति मौजूद रहेगी। धन का निवेश सोच समझकर करना फायदे में होगा। 
विज्ञापन

5 of 6
Aquarius - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। शनि की प्रिय राशि होने के कारण आपके ऊपर शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी। मान-सम्मान और धन लाभ के अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Pisces - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
आपके लिए शनिदेव बहुत कुछ अच्छा करने वाले हैं। धन लाभ और पैतृक संपत्ति से आपको लाभ के संकेत हैं। व्यापार में मुनाफा मिलने के अच्छे संकेत हैं। कार्यों में प्रगति मिलेगी। विदेश की यात्राएं संभव है। आने वाले समय आपके लिए फलदायी रहेगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें