फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 08 Aug 2022 12:07 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों को लाने की योजनाएं बनेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से कोई बड़ा सरप्राइज गिफ्ट भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा जगह पर तबादला या फिर पदोन्नति संभव है। आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होंगे। किसी योजना में पूर्व में किया गया निवेश लाभ पहुंचाएगा। यदि किसी कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। कारोबार में मनचाही प्रगति होगी। व्यापार के विस्तार को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। इस संबंध में दूर-दराज के क्षेत्रों की यात्रा भी संभव है। प्रेम संबंध और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। इस सप्ताह आपको पुराने मित्रों से मुलाकात भी हो सकती है। जिनके साथ हंसी-खुशी समय बिताने और पुरानी यादें ताजा करने को मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी। 

उपाय: प्रतिदिन पवनपुत्र श्री हनुमान जी की उपासना और बजरंग बाण का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें