फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (8-14 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 08 May 2023 05:19 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ एक चुनौतियों को लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू और कारोबार आदि से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का पड़ा कारण बन सकती हैं।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कुछ एक चुनौतियों को लिए रह सकता है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू और कारोबार आदि से जुड़ी समस्याएं आपकी चिंता का पड़ा कारण बन सकती हैं। किसी कार्य में विलंब होने से आपके भीतर क्रोध एवं उत्तेजना बढ़ेगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत के प्रति खूब सावधान रहना पड़ेगा, अन्यथा स्वास्थ्य से संबंधित लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूर कर सकती है। कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभरने पर मन चिंतित रह सकता है। सप्ताह के मध्य में लोगों के साथ उलझने की बजाय उनकी बातों को इग्नोर करना बेहतर रहेगा। कारोबार में मंदी का सामना करना पड़ सकता है। बाजार में पैसे फंसने से मन चिंतित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र अपने सीनियर और जूनियर दोनों को मिलाकर चलने की जरूरत रहेगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपका संबंल बनेगा। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और मंगलवार के दिन ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें