फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (7-13 August): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Aug 2023 03:00 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि वालों को इस सप्ताह कामकाज के सिलसिले में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना पड़ सकता है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। सप्ताह की शुरुआत में आप सत्ता और सरकार से जुड़े लोगों की मदद से मनचाहा लाभ प्राप्त करने में कामयाब होंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को इस सप्ताह मनचाही सफलता प्राप्त होगी। उच्च शिक्षा की राह में आने वाली सभी अड़चनें दूर होंगी।
विज्ञापन


नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा चुनौती लिए रह सकता है। इस दौरान किसी बात को लेकर माता-पिता के साथ मतभेद हो सकता है। किसी पारिवारिक मसले को लेकर परिजन का सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके सामने न सिर्फ अपने संबंधों को बेहतर बनाए रखने बल्कि अपनी सेहत को सही रखने की चुनौती भी रहेगी। इस दौरान आप मौसमी या फिर किसी अन्य बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। इस दौरान सेहत संबंधी छोटी मोटी दिक्कतों को इग्नोर करने से बचें अन्यथा आपको अस्पताल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध सामान्य बने रहेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन माता गायत्री की विधि-विधान से पूजा एवं उनके मंत्र का कम से कम एक माला जप जरूर करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें