वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातक इस सप्ताह अपने विवेक और वाणी की बदौलत कठिन से कठिन कार्य को आसानी से पूरा करने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह आपको कार्य विशेष में मनचाही सफलता पाने में इष्टमित्रों की भी पूरी मदद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों द्वारा रचे गए षडयंत्र बेनकाब होंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने सीनियर और जूनियर दोनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा,जिसकी बदौलत वे अपने प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार से जुड़े किसी सदस्य से जुड़ी बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है,जिससे खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस दौरान करिअर और कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पूर्व में किए गए निवेश का लाभ प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय भाग-दौड़ भरा रह सकता है। इस दौरान निजी मसलों को हल करने के लिए लंबी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपको अपने प्रेम का प्रदर्शन करने से बचना चाहिए अन्यथा बेवजह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इस संबंध में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा और सुंदरकांड का पाठ करें। मंगलवार के दिन बजरंगबली को सिंदूर का चोला चढ़ाएं।