वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ साबित होने जा रहा हैं। इस सप्ताह आपका कोई बड़ा मनोरथ पूरा हो सकता है। भूमि-भवन के क्रय की योजना साकार होगी और आप इसके जरिए बड़ा लाभ प्राप्त करेंगे। इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों पर वरिष्ठ लोगों की पूरी कृपा बरसेगी। कार्यक्षेत्र में जहां उच्च पद की प्राप्ति अथवा मनचाहे स्थान पर तबादला होगा तो वहीं परिजनों के सहयोग से पैतृक संपत्ति की प्राप्ति का योग बनेगा। कारोबार की दृष्टि से भी यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपके द्वारा व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। बाजार में आपकी धाक बढ़ेगी और आप अपनी व्यावसायिक प्रगति से संतुष्ट नजर आएंगे।
सप्ताह के मध्य में जीवन से जुड़ी समस्याओं के हल की संभावना बढ़ेगी और उत्तरार्ध तक आप उसका अंतत: समाधान खोजने में कामयाब रहेंगे। यह सप्ताह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। आमजन में उनकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और उन्हें कोई बड़ा पद या जिम्मेदारी मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपका अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान किसी धार्मिक व्यक्ति के साथ सत्संग अथवा तीर्थ सेवन के योग बनेंगे। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह किसी प्रिय व्यक्ति के घर में आगमन से खुशियों का माहौल बना रहेगा। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना के दौरान श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।