फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (29 April To 05 May): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 29 Apr 2024 10:10 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope: वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव लाना होगा। 
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन में दो कदम आगे जाने के लिए यदि एक कदम पीछे हटाना पड़े तो उन्हें ऐसा करने से गुरेज नहीं करना चाहिए। निजी जीवन में चल रही आपाधापी और तमाम तरह की परेशानियों से निजात पाने के लिए आपको लोगों को मिलाजुला काम करना उचित रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने कार्य को समय पर पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। 
विज्ञापन


वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह कारोबार में मनचाही प्रगति और लाभ पाने के लिए अपनी रणनीतियों में बदलाव लाना होगा। यदि आप किसी योजना में बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। सप्ताह के मध्य में आपको घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। इस दौरान संतान से जुड़ी जिम्मेदारी आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले थोड़ा राहत भरा रह सकता है। इस दौरान आपको कारोबार में धीमी गति से ही लेकिन कुछ प्रगति होती हुई नजर आएगी। यह समय रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में बेवजह के दिखावे से बचें और आपसी तालमेल बनाए रखें।  
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन श्री हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें