फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Scorpio Weekly Horoscope (28 October to 3 November): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 27 Oct 2024 12:10 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Scorpio Weekly Horoscope:संबंध ही नहीं सेहत के मोर्चे पर भी आपको इस सप्ताह विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा से उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।
विज्ञापन
weekly rashifal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको परिश्रम के मुकाबले कुछ कम फल की प्राप्ति होगी। कठिन परिश्रम और प्रयास के बावजूद आधिकारीगण आपके कार्य से संतुष्ट नजर नहीं आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अधीनस्थों से भी सहयोग और समर्थन अपेक्षाकृत कम मिल पाएगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी इस सप्ताह कारोबार में अपेक्षा से कम लाभ की प्राप्ति होगी। चूंकि इस सप्ताह लाभ के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहेगी, इसलिए आपको आर्थिक संतुलन साधने में थोड़ी-बहुत मुश्किलें भी आ सकती हैं।
विज्ञापन


सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत भरा रह सकता है, लेकिन इस दौरान भी आपको कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने लव पार्टनर से मेल-मुलाकात में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन में भी आपको अपने लाइफपार्टनर के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता बनी रहेगी। संबंध ही नहीं सेहत के मोर्चे पर भी आपको इस सप्ताह विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आप मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के दोबारा से उभरने पर शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें